सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है। लोगों को जब भी मनोरंजन की तलाश होती है तो अधिकतर लोग सोशल मीडिया की तरफ ही देखते हैं। यहां हमेशा एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी अतरंगी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। खैर अभी एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद सिंगल लड़के कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है।
Related Stories
वीडियो में ऐसा क्या दिख गया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स हेलमेट लगाए हुए अपनी बाइक पर कहीं जा रहा है। बाइक की सीट पर उस आदमी के पीछे कुछ रखा हुआ नजर आ रहा है जो दूर से समझ में नहीं आता है। कैमरा जब उसके पास पहुंचता है तो पता चलता है कि शख्स ने बाइक पर अपने पीछे एक डॉल को बैठाया हुआ है और उसके साथ बाहर घूम रहा है। एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। मगर लोगों के कमेंट्स पढ़ने से पहले एक बार आप वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लड़कों के लिए आखिरी ऑप्शन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कम से कम ये लॉयल तो रहेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- लास्ट ऑप्शन है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये दिन ना देखना पड़े। चौथे यूजर ने लिखा- अब यही करना पड़ेगा और कोई रास्ता नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यही ऑप्शन सही है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी की बेवकूफी देखी आपने? पार्टी में डांस करते हुए हवा में करने लगा फायरिंग, देखें Video
इस भाई ने तो हर किसी के होश उड़ा दिए, Video देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन