1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी की बेवकूफी देखी आपने? पार्टी में डांस करते हुए हवा में करने लगा फायरिंग, देखें Video

इस आदमी की बेवकूफी देखी आपने? पार्टी में डांस करते हुए हवा में करने लगा फायरिंग, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2024 10:51 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 10:51 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको डर लगने लगेगा। वीडियो में एक आदमी पार्टी में डांस करते हुए हवा में फायरिंग करता नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
डांस करते हुए हवा में फायरिंग करता दिखा आदमी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी मेट्रो में सिर्फ सीट के लिए भयंकर लड़ाई करने वालों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, टैलेंट आदि सब कुछ देखने को मिलता है। मगर इन्हीं वीडियोज के बीच में एक या दो वीडियो ऐसे नजर आ जाते हैं जो लोगों को डरा देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है और लोगों ने उसे देखने के बाद कैसी प्रतिक्रिया दी है।

हवा में फायरिंग करने लगा शख्स

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक छोटी सी पार्टी का है। पार्टी में कुछ लोग जमा हुए हैं। कोई बात कर रहा है तो कोई ढोल और गाने पर थिरक रहा है। इसी बीच एक शख्स डांस करते हुए नजर आता है जिसके हाथ में एक पिस्टल भी दिखाई देता है। वो आदमी डांस करते हुए अचानक कभी भी हवा में फायरिंग कर देता है। ऐसा वो एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार करता है। वहीं पास में खड़े कुछ लोग डर के मारे खुद को बचाते हुए भी नजर आते हैं। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @InsaneRealitys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये लोग वहां इतने आराम से कैसे बैठे हैं जब वो फायरिंग कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये हवा में तब फायरिंग कर रहा है जब उसके पास कई लोग हैं, ये नशे में है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- इसी को बेवकूफी कहते हैं।

ये भी पढ़ें-

इस भाई ने तो हर किसी के होश उड़ा दिए, Video देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

ताकत दिखाने के चक्कर में शख्स के टूटे दोनों पैर, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।