1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस भाई ने तो हर किसी के होश उड़ा दिए, Video देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

इस भाई ने तो हर किसी के होश उड़ा दिए, Video देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2024 09:38 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 09:38 am IST

एक शख्स बाइक पर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। मगर हैरानी उसका स्टंट देखकर नहीं बल्कि उसकी बाइक को देखकर होगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक अनोखी दुनिया है। यह अनोखी इसलिए है क्योंकि यहां कब कैसे वीडियो नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आमतौर पर हंसी और मजाक वाले वीडियो काफी वायरल होते हैं मगर उन्हीं वीडियो के बीच में एक या दो वीडियो ऐसे नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद अच्छे से अच्छे इंसान का दिमाग घूम जाए। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कुछ ऐसा ही है जो आपका दिमाग घूमा देगा। वीडियो में एक शख्स बाइक पर स्टंट कर रहा है। स्टंट वाले कई वीडियो आपने देखे होंगे मगर ऐसा बाइक कभी नहीं देखी होगी जिस पर वो आदमी स्टंट कर रहा है।

ऐसा नजारा कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक पर स्टंट कर रहा है। खाली सड़क पर वो अपनी बाइक दौड़ा रहा है और खुद सीट पर नहीं बैठा है। बल्कि पीछे खड़ा है जहां पर सामान को बांधा जाता है। लेकिन शख्स का स्टंट देखकर उतनी हैरानी नहीं हुई जितना उसकी बाइक ने हैरान कर दिया। दरअसल शख्स की बाइक में ना तो आगे वाला टायर है और ना ही हैंडल है। जी हां आपने सही पढ़ा। यही कारण है कि वीडियो को जो भी देख रहा है, उसका दिमाग घूम जा रहा है। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आगे वाले टायर और हैंडल के बिना शख्स यह सब कैसे कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Dil_ka___dard नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये क्या कर दिया इसने, आगे का कहां गया?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- भाई ये क्या कर दिया सच में यार, कैसे चला रहा है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही टैलेंटेड हैं भाई साहब। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो बड़ा खतरनाक औ हैवी ड्राइवर निकला। एक यूजर ने लिखा- ऐसा करके आप अपनी जीवन को खतरे में डालते हैं।

ये भी पढ़ें-

ताकत दिखाने के चक्कर में शख्स के टूटे दोनों पैर, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किया कमेंट

रील के चक्कर में पहाड़ से लुढ़कते हुए नीचे गिरी लड़की, Video देखकर सहम जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।