1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़ी पर बैठकर राजा जैसी फीलिंग लेना चाहता था शख्स, फिर जो हुआ उसे जिंदगी भर रखेगा याद; देखें Video

घोड़ी पर बैठकर राजा जैसी फीलिंग लेना चाहता था शख्स, फिर जो हुआ उसे जिंदगी भर रखेगा याद; देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2024 06:51 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 06:51 am IST

एक शख्स घोड़ी के ऊपर बैठकर राजा जैसा महसूस करना चाहता था। लेकिन उसके साथ जो हुआ, उसके बाद वो शायद ही कभी दोबारा घोड़ी के ऊपर बैठने के बारे में सोचेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में कुछ गिने-चुने लोग ही ऐसे होंगे जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करते होंगे वरना अधिकतर लोगों के पास स्मार्ट फोन नजर आ ही जाएगा। अब जो लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं, जाहिर है कि वो लोग सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। हर वीडियो अलग-अलग होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स काले रंग की घोड़ी पर बैठा हुआ है। वो घोड़ी पर बैठकर राजाओं जैसी फीलिंग लेना चाहता था। कुछ देर तक नॉर्मल खड़े रहने के बाद घोड़ी ने अपने आगे वाले दोनों पैरो को हवा में उठाया। घोड़ी ने जैसे ही अपने पैरो को हवा में उठाया, उसका बैलेंस बिगड़ गया और उसके पीछे वाले पैर काफी आगे चले गए। इस कारण घोड़ी पीठ के बल जमीन पर गिर गई और घोड़ी के साथ ही साथ वह आदमी भी नीचे गिर गया जो उसपर बैठा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MojClips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महाराणा प्रताप वाली फीलिंग लेने की सोच रहा था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ले लिए मजे उसने भाई, अब कभी प्रयास नहीं करेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही फील ले लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- शायद अब नहीं उठ पाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब कभी नहीं चढ़ेगा घोड़ी पर।

ये भी पढ़ें-

सब्जी खरीदने निकले तो पत्नी ने थमा दिया गाइड बुक, IFS अफसर ने शेयर किया यह मजेदार पोस्ट

पहले मारी कार में टक्कर फिर महिला पर चढ़ा दी थार, हादसे का यह Video देख सन्न रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।