1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के चक्कर में पहाड़ से लुढ़कते हुए नीचे गिरी लड़की, Video देखकर सहम जाएंगे आप

रील के चक्कर में पहाड़ से लुढ़कते हुए नीचे गिरी लड़की, Video देखकर सहम जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 17, 2024 07:31 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 07:31 am IST

पहाड़ों में जाकर रील बनाना एक लड़की को भारी पड़ गया। उसके साथ इस दौरान जो हुआ, उसे चाहकर भी जिंदगी में वो कभी भूल नहीं पाएगी। वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप भी पूरी तरह से दंग रह जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
रील बनाते समय पहाड़ से लुढ़कर नीचे गिरी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में रील एक नशे की तरह लोगों के दिमाग पर हावी हो रहा है। हर तीसरा या चौथा आदमी आपको ऐसा मिल जाएगा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाता होगा। हर किसी को रील बनाकर फेमस होने की लत लग गई है। वैसे रील बनाने में कोई गलत बात नहीं है मगर कुछ लोग इस रील के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं और यह बिल्कुल गलत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे ना जाने कितने ही वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें नजर आया है कि रील के चक्कर में लोगों ने किस तरह अपनी जान को खतरे में डाला है। अभी एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपके होश उड़ा देगा।

रील के लिए अपनी जान को खतरे में डाला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि पहाड़ से थोड़ी नीचे उतरकर एक छोटे से पत्थर पर एक लड़की खड़ी है। वो वहां अपना दुपट्टा लहरा रही है और अपने दोस्त से वीडियो के बारे में पूछती है। इसके बाद उसकी दोस्त जो वीडियो रिकॉर्ड कर रही है, वो उसे शुरू करने के लिए कहती है। इसके बाद वो वहां डांस करती है और फिर वहां से दौड़ते हुए दूसरी जगह जाने लगती है। इसी बीच उसका पैर फिसल जाता है और नीचे की तरफ लुढ़कते हुए जाने लगती है। वीडियो में यह नजर नहीं आ रहा है कि लड़की कितने नीचे जाकर रुकी या फिर उसका आगे क्या हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर)पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील का नशा खतरनाक होता जा रहा है। रील के चक्कर में गहरी खाई में जा गिरी।' यह वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

घोड़ी पर बैठकर राजा जैसी फीलिंग लेना चाहता था शख्स, फिर जो हुआ उसे जिंदगी भर रखेगा याद; देखें Video

सब्जी खरीदने निकले तो पत्नी ने थमा दिया गाइड बुक, IFS अफसर ने शेयर किया यह मजेदार पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।