1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे दीदी सच में छोड़ दिया! रील बनाते समय लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स, देखें Video

अरे दीदी सच में छोड़ दिया! रील बनाते समय लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 18, 2024 11:52 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 11:52 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए रील बना रही हैं। मगर एक लड़की के साथ जो हुआ उसे देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
रील बनाते समय छत से नीचे गिर गई लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोगों के सिर पर रील बनाने का बुखार चढ़ गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोग तो इसलिए एक्टिव रहते हैं क्योंकि वो रील बनाकर वहां पोस्ट करते हैं। रील बनाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन इसके चक्कर में लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं और ऐसा करना गलत जरूर है। कोई ट्रेन के दरवाजे पर स्टंट करता है तो कोई बाइक के साथ खतरनाक स्टंट करता है। इसके अलावा भी कई बार लोग लापरवाही करते हैं जिस कारण वो किसी ना किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लड़कियां छत पर खड़े होकर बॉलीवुड गाने पर रील बना रही हैं। एक लड़की छत पर खड़ी है और दूसरी उसके सामने से भागते हुए आती है। खड़ी लड़की को दूसरी लड़की का हाथ पकड़ना होता है मगर वो यह काम नहीं कर पाती है और दूसरी लड़की छत से सीधे नीचे गिर जाती है। इसमें उसकी जान तो बच जाती है मगर उसे चोट जरूर लगी होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर varsha_bilania नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 56 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स की लाइन लगा दी। एक यूजर ने लिखा- अरे दीदी ने सच में छोड़ दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा वीडियो देख कर दिल को तसल्ली मिल जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- सजनी गजनी बन गई। चौथे यूजर ने लिखा- मैंने नहीं छोड़ा, तुम अपनी मर्जी से गई हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- सजना ने पकड़ा ही नहीं।

ये भी पढ़ें-

ऐसी गलती आप कभी मत करना, वायरल Video देखकर आप सभी को मिलेगी बड़ी सीख

जब 50 साल बाद बचपन की सहेलियों से मिलीं नानी, दिल छू लेगा यह इमोशनल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।