1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोटी बनाने की ये निंजा टेक्निक आपको भी नहीं पता होगी, आंटी का Video देख हो जाएंगे दंग

रोटी बनाने की ये निंजा टेक्निक आपको भी नहीं पता होगी, आंटी का Video देख हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 18, 2024 12:15 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 12:15 pm IST

किचन में रोटी बनाती एक महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महिला ने रोटी बनाने की एक नया तरीका वीडियो में दिखाया है।

Screen Grab- India TV Hindi
रोटी बनाने के लिए महिला ने बताया नया तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो अतरंगी होते हैं या फिर लोगों का ध्यान उन वीडियो पर ज्यादा पड़ता है। कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का गजब का वीडियो सोशल मीडिया देखने को मिलता है। अभी एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने एक साथ कई रोटियों को बनाने का तरीका बताया है और वो भी बेलन के बिना।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि महिला किचने में रोटी बनाने की तैयारी कर रही है। वो पहले तो महिला आटे की कई लोई बना लेती है। इसके बाद वो एक पन्नी रखने के बाद उसपर आटे की लोई रखती है। इस तरह वो कई लेयर तक ऐसा करती है और फिर सबसे ऊपर चकला रखकर उसपर दवाब बनाती है। इस तरह महिला एक बार में बेलन के बिन कई रोटियां बेल लेती है। इसके बाद महिला उन्हें तवे पर बारी-बारी सेंकने लगती है। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Patnasehainji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 97 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अद्भुत कला है, बिना बेलन चलाए एक साथ इतनी रोटियां। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- हे प्रभु इतना दिमाग मेरे को भी देते। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब की टेक्निक है ये तो।

ये भी पढ़ें-

अरे दीदी सच में छोड़ दिया! रील बनाते समय लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स, देखें Video

ऐसी गलती आप कभी मत करना, वायरल Video देखकर आप सभी को मिलेगी बड़ी सीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।