1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, चाचा व भाई ने रंगे हाथ पकड़ा फिर दी दोनों को ऐसी सजा कि कांप गई रूह

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, चाचा व भाई ने रंगे हाथ पकड़ा फिर दी दोनों को ऐसी सजा कि कांप गई रूह

 Published : Sep 18, 2024 08:25 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 08:25 pm IST

यूपी के कुशीनगर में लोगों ने एक प्रेमी जोड़े को तालीबानी सजा दी है। इतना ही नहीं लड़की के बाल भी काट डाले हैं। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

kushinagar- India TV Hindi
कुशीनगर में लोगों ने युवक-युवती को खंभे से बांधकर पीटा Image Source : SCREENGRAB

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक प्रेमी जोड़े को लोगों ने तालिबानी सजा दी है। दोनों प्रेमी जोडे़ दया की भीख मांगते रहे लेकिन लोगों को जरा भी दया नहीं आई। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी वीडियो बनाते दिखी। कुशीनगर में कसया थाने के तहत आने वाले एक गांव का है। यहां रात में प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जहां लोगों ने उन दोनों को देख लिया, जिसके बाद उनको खंभे से बांध कर खूब पीटा। वहीं, पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

खंभे से बांधकर पीटा

मामला कसया थाने के परासखाड गांव का है। यहां पकड़े गए एक प्रेमी जोड़े को लड़की के चाचा और भाई ने प्रेमी जोड़े को पकड़ने के बाद उसे खंभे में बांध दिया और दोनों को जमकर पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने युवती के सिर के बाल को भी काटा। प्रेमिका का नाम चंदा और प्रेमी का नाम गुलशन बताया जा रहा है। दोनों प्रेमी जोड़े लोगों से रहम की भीख मांगते रहे लेकिन लोगों का दिल नहीं पसीजा। कुछ लोगों ने पुलिस सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। लोगों को कहना है कि लड़की-लड़की रात में मिलते वक्त पकड़े गए। 

 

4 लोग हुए गिरफ्तार

लड़की चंदा के चाचा त्रिलोकी और अनिल और भाई सूरज ने दोनों को प्रेमी-प्रेमिका होने के शक में पकड़ने के बाद खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसके दोनों चाचा और सगे भाई ने दोनों को जमकर पीटा। इतने पर ही उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने युवती चंदा के सिर के बालों को भी काट दिया। इसी बीच किसी ने कसया थाने की पुलिस को सूचित किया। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले वीडियो बनाया, फिर दोनों को लोगों के चुंगल से मुक्त कराया। पुलिस ने युवती के मां की तहरीर पर मामले में लड़की के चाचा त्रिलोकी और अनिल के साथ ही उसके सगे भाई सूरज पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। 

कुशीनगर से उदय सिंह की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

'औरंगजेब की आत्मा सचमुच इनके अंदर घुस चुकी है', सपा पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।