1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसा जुगाड़ है! रोटी बेलने का यह तरीका देखकर आपके उड़ जाएंगे होश, देखें वायरल Video

ये कैसा जुगाड़ है! रोटी बेलने का यह तरीका देखकर आपके उड़ जाएंगे होश, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 24, 2024 10:42 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 11:28 am IST

आपने आजतक कई तरह के जुगाड़ देखे होंगे मगर अभी रोटी बेलने का एक ऐसा जुगाड़ वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको झटका जरूर लगेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। लोगों को बस एक मौके की तलाश होती है और फिर वो अपना ऐसा जुगाड़ दिखाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने जुगाड़ के एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ वाला वाशिंग मशीन देखने को मिलता है तो कोई जुगाड़ से देसी कूलर बना लेता है। इस तरह जुगाड़ के तमाम वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान होने वाले हैं।

ऐसे रोटी कौन बेलता है?

आप सभी को रोटी बेलना तो आता ही होगा और अगर नहीं आता तो भी इसका प्रोसेस तो पता ही होगा। आटे का एक बॉल बनाकर उसे पटे/चौकी पर रखा जाता है और फिर उसे बेलन से बेला जाता है। लेकिन वायरल वीडियो में तो अलग ही तरीका देखने को मिला। महिला अपने पति के सिर पर बेलन से रोटी बेलती हुई नजर आ रही है। उसका पति गंजा है और इसलिए महिला बड़े ही आराम से रोटी बेल पा रही है। वहीं नीचे बैठकर उसका पति उस रोटी को पकाता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर actor_kalyan_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब चौकी की जरूरत ही नहीं। दूसर यूजर ने लिखा- ऐसी हरकतें देख-देखकर ही अंग्रेज भारत छोड़कर भाग गए थे। तीसरे यूजर ने लिखा- रोटी बेलने के लिए इसका टकला ही मिला था क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- लव मैरिज किया होगा।

ये भी पढ़ें-

मास्टर जी ने पढ़ाने का अपनाया नया तरीका, Video हुआ वायरल तो लोगों ने जमकर कर दिया ट्रोल

बच्चे ने किया कुछ ऐसा काम जो आनंद महिंद्रा को आ गया पसंद, Video शेयर करते हुए कह दी यह बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।