1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस मां की बहादुरी को सलाम है, आवारा कुत्तों से कुछ इस तरह अपने बच्चे को बचाया, देखें वायरल Video

इस मां की बहादुरी को सलाम है, आवारा कुत्तों से कुछ इस तरह अपने बच्चे को बचाया, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 24, 2024 08:25 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 08:25 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप महिला की तारीफ करेंगे जिसने बहादुरी से अपने बच्चे की रक्षा की। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे महिला ने कुत्तों से अपने बच्चे को बचाया।

Screen Grab- India TV Hindi
मां ने अपने बच्चे को कुत्तों से बचाया Image Source : SOCIAL MEDIA

आवारा कुत्तों का आतंक खत्म होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। जितने भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, उन्हें यह बात काफी अच्छे से पता होगी। क्योंकि सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में कोई ना कोई ऐसा वीडियो आ ही जाता है जिसमें आवारा कुत्ते किसी न किसी पर हमला करते हुए नजर आ ही जाते हैं। कभी कुत्ते बच्चे पर हमला कर देते हैं तो कभी कोई कुत्ता उसी आदमी पर हमला कर देता है जो उसे प्यार से सहला रहा होता है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें कुत्ते हमला करते हुए नजर आए हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे तेलंगाना के करीमनगर का बताया जा रहा है।

कुत्तों ने अचानक किया हमला

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला अपने बच्चे के साथ गली में जा रही है और तभी एक कुत्ता उसकी तरफ आने लगता है। कुत्ते को देखकर महिला डरती नहीं है और सबसे पहले अपने बच्चे को उठाकर गोद में ले लेती है। अभी महिला उस कुत्ते को भगाने की कोशिश करती ही है कि तभी एक दूसरा कुत्ता वहां आ जाता है। दोनों कुत्ते महिला पर भौंकने लगते हैं और महिला उन्हें भगाने की कोशिश करती रहती है। इस चक्कर में महिला नीचे गिर भी जाती है लेकिन अपने बच्चे को बचाने के लिए नीचे गिरकर भी महिला कुत्तों को वहां से भगाने की कोशिश करती रहती है। इतने में वहां और भी लोग आ जाते हैं तो कुत्ते भाग जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि वीडियो तेलंगाना के करीमनगर का है जहां बहादुर मां ने आवारा कुत्तों से अपने बच्चे को बचाया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस मां को सलाम है। अब डॉग लवर्स कहां हैं, और डालो कुत्तों को रोटी। दूसरे यूजर ने लिखा- इन कुत्तों को क्या दिक्कत है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस बहादुर मां को सलाम है। चौथे यूजर ने लिखा- कुत्तों को शहर से बाहर कर देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- मां हमेशा महान होती है।

ये भी पढ़ें-

Workout का बस यही तरीका देखना रह गया था, Video देखकर आप सभी हो जाएंगे दंग

शख्स को मिल गया खतरनाक स्टंट करने का परिणाम, Video देखकर लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।