1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Workout का बस यही तरीका देखना रह गया था, Video देखकर आप सभी हो जाएंगे दंग

Workout का बस यही तरीका देखना रह गया था, Video देखकर आप सभी हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 24, 2024 08:00 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 08:00 am IST

एक शख्स वर्कआउट करता हुआ नजर आ रहा है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन जब आप उसका वीडियो देखेंगे तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आपने आज से पहले किसी को ऐसे वर्कआउट करते हुए नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग चाहकर भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर थोड़ा सा भी समय बिताते हैं तो फिर आपको यह बात काफी अच्छे से पता होगा क्योंकि आपके फीड पर भी वायरल वीडियो आते ही होंगे। डांस, लड़ाई, जुगाड़ के वीडियो का वायरल होना तो काफी आम है लेकिन उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान दंग हो जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

ऐसा वर्कआउट कौन करता है?

आपने आजतक कई बार लोगों को वर्कआउट करते हुए देखा होगा। किसी को जिम में देखा होगा तो कोई पार्क में भी वर्कआउट करता है। कुछ लोग घर पर भी वर्कआउट करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली के तारों पर लटककर वर्कआउट करते हुए देखा है? जी हां, अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स बिजली के तारों पर लटककर पुलअप कर रहा है। आप इतना पढ़ते ही हैरान हो गए तो सोचिए वीडियो देखकर क्या होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर piyush__reels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- भाई को Aura की नहीं बल्कि Aura को भाई की जरूरत है। दूसरे यजर ने लिखा- ये अपनी मौत से खेल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये करंट मैन है। चौथे यूजर ने लिखा- ये इंडियन Thor है जो सभी के घर बिजली भेजता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- देसी दारू की ताकत।

ये भी पढ़ें-

शख्स को मिल गया खतरनाक स्टंट करने का परिणाम, Video देखकर लोगों ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

लाख निकालने के बाद भी नहीं निकलीं गिलहरियां, मचाया ऐसा आतंक कि कैंसिल करनी पड़ी ट्रेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।