1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे ने किया कुछ ऐसा काम जो आनंद महिंद्रा को आ गया पसंद, Video शेयर करते हुए कह दी यह बड़ी बात

बच्चे ने किया कुछ ऐसा काम जो आनंद महिंद्रा को आ गया पसंद, Video शेयर करते हुए कह दी यह बड़ी बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 24, 2024 08:53 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 08:53 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आनंद महिंद्रा ने अपने हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आएगा जो आपको दिल छूने के साथ ही आपको मोटिवेट भी करेगा।

Screen Grab- India TV Hindi
आनंद महिंद्रा ने इस बच्चे का वीडियो शेयर कर लोगों को किया मोटिवेट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा को हर कोई जानता ही होगा। अगर आप उन्हें जानते हैं तो आपको यह भी पता होगा कि आनंद महिंद्रा जितना ध्यान अपने बिजनेस पर देते हैं, वो लगभग उतना ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जब भी उन्हें कोई ऐसा वीडियो नजर आता है जो उनके दिल को छू लेता है या फिर लोगों को मोटिवेट करने में मदद कर सकता है, उसे वो जरूर शेयर करते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए वो अपने मन की बात भी कहते हैं। अभी भी उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया जो आपको जरूर पसंद आएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि आनंद महिंद्रा ने कौन सा वीडियो शेयर किया है।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि एक छोटे बच्चे के सामने वेटलिफ्टिंग के लिए फोम का बना हुआ एक रॉड और उसमें फोम से बने हुए ही प्लेट्स रखा हुआ है। बच्चे के माता-पिता उसे इसको उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और बच्चा भी अपनी पूरी कोशिश करते हुए उसे उठाने की कोशिश करता है। एक प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागी जिस तरह से वेट लिफ्ट करता है, बच्चा ठीक उसी प्रकार से कोशिश करता है और आखिर में उसे उठा भी लेता है। बच्चे के इस वीडियो ने आनंद महिंद्रा का दिल छू लिया और उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसे शेयर किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, 'आप जितना सोचते हैं उससे कहीं ज़्यादा बोझ उठा सकते हैं। अगर वह कर सकता है तो आप भी कर सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितना प्यारा है, काश मैं भी वो कर पाता। तीसरे यूजर ने लिखा- काफी कम उम्र में वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह कितना बहादुर बच्चा है।

ये भी पढ़ें-

इस मां की बहादुरी को सलाम है, आवारा कुत्तों से कुछ इस तरह अपने बच्चे को बचाया, देखें वायरल Video

Workout का बस यही तरीका देखना रह गया था, Video देखकर आप सभी हो जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।