1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आज से पहले आपने किसी दुल्हन की ऐसी विदाई नहीं देखी होगी, मजेदार Video हुआ वायरल

आज से पहले आपने किसी दुल्हन की ऐसी विदाई नहीं देखी होगी, मजेदार Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2024 06:03 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 06:03 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखे के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन की विदाई होते हुए नजर आ रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और मजेदार है। यहां ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिनके बारे में लोगों ने कभी सोचा तक नहीं होता है। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी अजीब नौटंकी करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा रीलबाजी, स्टंट, टैलेंट, डांस आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन सभी कंटेंट के अलावा कुछ मजेदार वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आपने शायद ही कभी पहले देखा होगा। आइए फिर आपके बताते हैं कि इस मजेदार वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसी विदाई कभी देखी है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक घर में कुछ लोगों की भीड़ जमा है। अचानक वहां से एक लड़की के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई देने लगती है। इतना देखने के बाद आपको लगेगा कि कोई लड़की को मार रहा है। मगर वीडियो में आगे नजर आता है कि कुछ लोग एक दुल्हन को उठाकर लेकर जा रहे हैं और इसी दौरान लड़की जोर-जोर से रो रही है। वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'रिलैक्स गायज विदाई हो रही है।' इसके मुताबिक विदाई का यह वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Relax Guys विदाई हो रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मुझे तो कुछ और ही लगा था। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कैसी विदाई है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्यों कर रहे हो। वायरल हो रहा यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी यह वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

नर्सरी टीचर्स के ट्रेनिंग का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने कुछ इस तरह के किए कमेंट

महिला को अकेला देख उसकी कार के पास पहुंच गया शख्स, फिर जो किया उसका Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।