1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला को अकेला देख उसकी कार के पास पहुंच गया शख्स, फिर जो किया उसका Video हुआ वायरल

महिला को अकेला देख उसकी कार के पास पहुंच गया शख्स, फिर जो किया उसका Video हुआ वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 04:48 pm IST

एक महिला के साथ रात में ऐसी घटना घटी जिसके बारे में जानकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। दूसरी महिलाओं को इस तरह की घटना को लेकर सचेत करने के लिए महिला ने उसका वीडियो शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल ना करते हो। आज के समय में लगभग सभी के पास स्मार्टफोन और जिन लोगों के पास स्मार्टफोन है वो सभी सोशल मीडिया पर कुछ समय तो बिताते ही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन के साथ ही साथ लोगों को सावधान करने में भी मदद करता है। हर राज्य की पुलिस, वहां के जागरूक नागरिक सोशल मीडिया पर अलग-अलग घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने की कोशिश करते रहते हैं। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक महिला ने अन्य महिलाओं को सचेत करने के लिए शेयर किया है।

महिला ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स कार के पास खड़ा है और कांच से अंदर की तरफ देखते हुए धमकी दे रहा है। वो कभी हाथ से इशारा करते हुए धमकी दे रहा है तो कभी मुक्के से कांच तोड़ने की कोशिश की। इस वीडियो को शेयर करते हुए इससे जुड़ी जानकारी भी दी गई है। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, 'एक लड़की मराठाहल्ली ब्रिज सर्विस रोड के पास इंतज़ार कर रही थी, तभी एक आदमी उसकी कार के पास आया। उसने देखा कि वह अकेली थी और उसने चारों दरवाज़े खोलने की कोशिश की, लेकिन वे बंद होने के कारण ऐसा नहीं कर सका। जैसे ही उसने इस घटना को रिकॉर्ड करना शुरू किया वो शख्स उसके दाईं ओर चला गया और खिड़की तोड़ने का प्रयास किया।'

यहां देखें वायरल वीडियो

महिला ने खतरे को भांपते हुए अपनी कार को स्टार्ट किया और वहां से भाग गई। इस वीडियो को महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसलिए शेयर क्योंकि वो अन्य महिलाओं को सचेत करना चाहती थी और अब वीडियो वायरल हो रहा है।

बेंगलुरु पुलिस ने किया रिएक्ट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से कमेंट करते हुए लिखा, 'हमने इससे संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जानकारी दे दी है।'

ये भी पढ़ें-

पहाड़ों में तेज रफ्तार में बाइक चलाते शख्स के साथ हुआ हादसा, Video देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

वाह क्या नजारा है! मालदीव के अंडरवाटर रेस्तरां का यह खूबसूरत Video देख आप भी यहीं बोलेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।