1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैफिक में रुका ऑटो तो सड़क किनारे डांस करने पहुंच गई लड़की, Video जमकर हो रहा है वायरल

ट्रैफिक में रुका ऑटो तो सड़क किनारे डांस करने पहुंच गई लड़की, Video जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2024 10:47 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 10:47 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान का आना बिल्कुल तय है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क किनारे डांस करते लोगों के साथ लड़की ने किया डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग प्रकार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं मगर सभी वीडियो वायरल नहीं होते हैं। सोशल मीडिया पर वही वीडियो वायरल होते हैं जिनका कंटेंट सबसे हटके होता है या फिर जो वीडियो इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आया है। वीडियो को देखने के बाद आप भी उसे लाइक जरूर करेंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल एक लड़की अपने दोस्त के साथ ऑटो में कहीं जा रही थी और ट्रैफिक के कारण वो रुक जाती है। इसी दौरान लड़की को दिखता है कि सड़क किनारे लड़कों का एक ग्रुप ढोल पर डांस कर रहा है। उसे भी मन करता है तो उसकी दोस्त वीडियो बनाते हुए उसे मोटिवेट करती है। इसके बाद लड़की उस ग्रुप के पास जाकर डांस करने लगती है और लड़की को डांस करते देख, ग्रुप के लड़के भी जोश में डांस करने लगते हैं। कुछ देर डांस करने के बाद लड़की ऑटो में फिर से आ जाती है क्योंकि ट्रैफिक खुल जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sharanyaxmohan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 लाख 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जब उसने एंट्री मारी, लड़कों की एनर्जी अपने आप पीक लेवल पर पहुंच गई। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग इतना जिंदा दिल भी होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसने मुझे खुश कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं जो चाहता हूं वो इसी लेवल का कॉन्फिडेंस है। एक यूजर ने लिखा- चलो ट्रैफिक ने पहली बार कुछ अच्छा किया।

ये भी पढ़ें-

गंजी चुड़ैल की फोटो के साथ दिल्ली पुलिस ने दिया जरूरी संदेश, मगर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

ट्रेन की फ्री सवारी के लिए दो लोगों ने किया खतरनाक जुगाड़, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।