1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. '...दिल जवान होना चाहिए', बुढ़ापे में अंकल ने किया ऐसा डांस कि वायरल हो गया Video, यहां देखें

'...दिल जवान होना चाहिए', बुढ़ापे में अंकल ने किया ऐसा डांस कि वायरल हो गया Video, यहां देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 02, 2024 11:56 am IST,  Updated : Oct 02, 2024 10:00 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में एक अंकल लड़की के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की के साथ डांस करते अंकल का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन न जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं मगर वो उन सभी वीडियो में से वही वीडियो वायरल हो पाते हैं जो या तो अलग होते हैं या फिर जो लोगों को पसंद आ जाते हैं। कभी जुगाड़ का कोई वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग मजे लेने के लिए कमेंट सेक्शन में उतर गए। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है और उसके बाद आपको कमेंट्स के बारे में बताते हैं।

अंकल हो गए वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी क्लब या फिर फंक्शन का मालूम पड़ता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि डांस फ्लोर पर कुछ लोग खड़े हैं। उन्हीं लोगों के बीच में एक लड़की और अंकल बॉलीवुड गाने पर डांस करते नजर आते हैं। वीडियो में गाना तो बॉलीवुड वाला चल रहा है मगर डांस अंग्रेजी स्टाइल में कर रहे हैं और अंकल के डांस को लोग पसंद भी कर रहे हैं। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स करना शुरु कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @prof_desi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस उम्र तक ऐसा हाथ पैर चलते रहे, और क्या चाहिए आदमी को।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जवानी हरियर हो गई है दादा जी की। दूसरे यूजर ने लिखा- सही में, क्या खाया इसने जो अभी तक नाच रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- मजे वाली लाइफ जी रहे हैं अंकल। एक अन्य यूजर ने लिखा- दिल जवान होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

अनोखी सजावट वाली गाड़ी का Video हुआ वायरल, लोगों ने देखा तो लेने लगे मजे

बोलो कौन लगाएगा रेस! साइकिल चलाते हुए बंदर का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।