1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. I Love You Too बहुत महंगा है! पति से पैसे लूटने के लिए पत्नी ने खोजा नया तरीका, देखें Video

I Love You Too बहुत महंगा है! पति से पैसे लूटने के लिए पत्नी ने खोजा नया तरीका, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 02, 2024 12:32 pm IST,  Updated : Oct 02, 2024 12:32 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी। लोगों ने वीडियो देखने के बाद अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर अप्लोड किया जाता है मगर जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वही सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। और वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार तरीके से अपना रिएक्शन भी देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर कुछ समय भी बिताते हैं तो आपने भी कई वायरल वीडियो को देखा होगा। किसी वीडियो में जुगाड़ देखने को मिला होगा तो किसी वीडियो में गजब का टैलेंट देखने को मिला होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक पत्नी का जुगाड़ू दिमाग देखने को मिलेगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि पत्नी ने अपने पति को डिजिटल पेमेंट एप के जरिए 143 रुपये भेजा। इतने पैसे भेजने के बाद महिला ने अपने पति से कहा कि मैंने आपको 143 यानी I Love You लिखा तो आप मुझे 1432 यानी I Love You Too लिखकर भेजिए। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि 143, I Love You का कोड है। अब अगर पति अपनी पत्नी को I Love You Too इस कोड के तरीके से उसी पेमेंट एप के जरिए भेजेगा तो उसके अकाउंट से 1,432 रुपये चले जाएंगे। इस तरह महिला ने अपने पति को चूना लगाने के लिए यह तरीका अपनाया। खैर उसके पति ने चाल को समझ लिया और पैसे नहीं भेजा। वीडियो में वह कहता है, 'हम नहीं बोल पाएंगे I Love You Too बहुत महंगा है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ad_ibaaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिजनेस करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- औरत बिहारी लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- 143.2 भेज दो भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- I Love You 3000 बोल दूंगा मैं, पहले वो मिले तो सही। एक अन्य यूजर ने लिखा-  I Love You Too बहुत महंगा है।

ये भी पढ़ें-

बुढ़ापे में जवान लड़की के साथ डांस करते दिखे अंकल, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

अनोखी सजावट वाली गाड़ी का Video हुआ वायरल, लोगों ने देखा तो लेने लगे मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।