1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक का ऐसा यूज देखकर तो उसे बनाने वाले भी हिल जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

बाइक का ऐसा यूज देखकर तो उसे बनाने वाले भी हिल जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 04:03 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि लोग बाइक का ऐसा भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और अजीब है। यहां ऐसे तमाम वीडियो और फोटो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। कभी-कभी तो ऐसे भी वीडियो नजर आ जाते हैं जिनकी उम्मीद किसी ने कभी की तक नहीं होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आप तो इस बात को बहुत ही अच्छे से समझते होंगे। हर दिन अलग-अलग वीडियो को देखने के बाद लोग भी अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको थोड़ा बहुत ही सही मगर हैरान जरूर करेगा।

ऐसा होते हुए कभी देखा?

जब भी किसी को कपड़े सिलने होते हैं तो वह सिलाई मशीन का ही सहारा लेता है। सिलाई मशीन को दो तरह से चलाया जा रहा है। एक वो होते हैं जिन्हें हाथ से चलाना होता है और दूसरे को पैर से कंट्रोल किया जाता है। आमतौर पर लोगों के घर में पहले वाला ही सिलाई मशीन देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आपने इस सिलाई मशीन को कभी बाइक से चलते हुए देखा है। अगर नहीं देखा है तो वायरल वीडियो में देखने को मिल जाएगा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोगों ने ईंट का सहारा लेकर बाइक और सिलाई मशीन को फिट कर दिया है। अब बाइक चालू करते ही उसका पीछे वाला पहिया घूमता है और उसके कारण सिलाई मशीन चलती और सिलाई होने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या दिमाग लगाया है भाई।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसी कारण से टेस्ला इंडिया में नहीं आ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- पेट्रोल ज्यादा महंगा है, मत करो। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये पाकिस्तान का है।

ये भी पढ़ें-

डांडिया के साथ बुजुर्ग कपल ने दिखाई गजब की जुगलबंदी, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

Ratan Tata Died: लोगों ने गरबा रोककर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।