1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Ratan Tata Died: लोगों ने गरबा रोककर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, Video हो रहा है वायरल

Ratan Tata Died: लोगों ने गरबा रोककर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 02:05 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे मुंबई के गोरेगांव का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे लोग गरबा रोककर रतन टाटा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
मुंबई में लोगों ने इस तरह रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में आपको शायद ही कोई ऐसा शख्स मिले जो रतन टाटा को न जानता हो। बच्चा हो या फिर कोई बुढ़ा हो, हर कोई रतन टाटा को जानता है। मगर आज इसी नाम को लेकर पूरा देश शोक में है क्योंकि 86 वर्ष की उम्र में रतन टाटा ने इस दुनिया से विदा ले लिया है। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर 9 अक्तूबर की रात उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने हर किसी को दुखी कर दिया। लोग अलग-अलग पोस्ट शेयर करते हुए उनकी अच्छाइयों के बारे में बता रहे हैं और साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं।

गरबा रोककर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक जगह पर काफी बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलने के लिए जमा हुए हैं। मगर कोई भी गरबा खेल नहीं रहा है। दरअसल इन लोगों को जब रतन टाटा के निधन की खबर मिली तो लोग हैरान हो गए। इसके बाद लोगों ने गरबा को रोककर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई है कि NESCO गोरेगांव में सर रतन टाटा के लिए गरबा भी रोक दिया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'महान व्यक्तित्व सर रतन टाटा को श्रद्धांजलि।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mumbaicityexplore नाम के पेज से पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद अन्य लोग भी भावुक हो गए और कमेंट में अपनी भावना व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा- यह दिखाता है कि सर रतन टाटा को कितना प्यार और सम्मान किया जाता था। दूसरे यूजर ने लिखा- यह पर्सनल लॉस जैसा लग रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत ने असली हीरा खो दिया। चौथे यूजर ने लिखा- हम हमेशा आपको याद करेंगे सर। एक अन्य यूजर ने लिखा- करोड़ों दिल टूट गए।

ये भी पढ़ें-

रतन टाटा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, पढ़ने के बाद इंटरनेट यूजर्स हुए भावुक और किया रिएक्ट

कौन है वह लड़का जो हमेशा दिखता था रतन टाटा के साथ? तस्वीरें भी होती हैं वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।