1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांडिया के साथ बुजुर्ग कपल ने दिखाई गजब की जुगलबंदी, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

डांडिया के साथ बुजुर्ग कपल ने दिखाई गजब की जुगलबंदी, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 02:58 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी प्यारा है। वीडियो में बुजुर्ग कपल गजब का डांडिया खेलते हुए नजर आ रहे हैं और इसी कारण उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बुजुर्ग कपल ने डांडिया के साथ किया कमाल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। आप जितनी बार सोशल मीडिया साइट्स पर जाएंगे, आपको हर बार कुछ नया और कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाएगा। कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के गुस्से का मीटर हाई हो जाता है तो कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और उनका दिन बन जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप उसकी तारीफ किए बिना खुद को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

कपल ने दिखाई गजब की जुगलबंदी

इस समय जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो गरबा नाइट का है। एक बुजुर्ग कपल पूरी तरह से सज-धजकर डांडिया खेलने के लिए वहां पहुंचे थे और फिर जब उन्होंने डांडिया खेलना शुरु किया, काफी लोगों की नजरें उनपर ही टिक गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि बुजुर्ग कपल बड़े ही प्यार से डांडिया खेल रहे हैं। उनकी जुगलबंदी बड़ी कमाल की है।ल कुछ लोग उन्हें देखकर खुश हो रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपने फोन में इस प्यारे नजारे को कैद कर रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली, मगर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @ITACHIkamui77 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये वाला मोमेंट दे दो भगवान जी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- सबसे प्यार पलों में से एक। दूसरे यूजर ने लिखा- एक ऐसा मोमेंट तो मैं भी डिजर्व करता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- यार कितना अच्छा गरबा खेल रहे हैं दोनों।

ये भी पढ़ें-

Ratan Tata Died: लोगों ने गरबा रोककर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, Video हो रहा है वायरल

रतन टाटा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, पढ़ने के बाद इंटरनेट यूजर्स हुए भावुक और किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।