1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पढ़ने वाला कहीं भी पढ़ लेता है! गरबा खेलते हुए लड़के ने जो किया, उसे देखते रहे जाएंगे आप, देखें Video

पढ़ने वाला कहीं भी पढ़ लेता है! गरबा खेलते हुए लड़के ने जो किया, उसे देखते रहे जाएंगे आप, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 04:08 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका मनोरंजन तो हो ही जाएगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन, अलग-अलग वीडियो या फिर फोटो वायरल होते रहते हैं। आप जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजिट करेंगे आपको कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ जाएगा। कभी सीट के लिए लड़ते लोगों को वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी डांस और गाना गाते लोगों का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इस तरह तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका मनोरंजन करेगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक गरबा प्रोग्राम का है। कार्यक्रम में बहुत सारे लोग पहुंचे हुए हैं और सभी गरबा खेलते हुए मजे कर रहे हैं। इन्हीं लोगों के बीच में एक लड़का नजर आता है जो ग्रुप में गरबा तो खेल ही रहा है मगर साथ में कुछ ऐसा कर रहा है जिसके कारण यह वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के के हाथ में एक किताब है और वो उस किताब को पढ़ते हुए गरबा खेल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Memeswalimulagi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पढ़ाने वाले बच्चे कहीं भी पढ़ लेते हैं, सच हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- CA का स्टूडेंट नजर आ रहा है, नवंबर में अटेंप्ट की तैयारी चल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- जब आप डांस करने के लिए पैदा हुए हो लेकिन जबरदस्ती पढ़ाई करनी पड़े। तीसरे यूजर ने लिखा- यह स्टेप मिस नहीं कर रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे ही बच्चे पढ़ाई करके भी फेल होते हैं।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने एनर्जी ड्रिंक मिलाकर बना दी चाय, Video देख लोग बोले - इन छपरियों ने तो चाय को भी नहीं छोड़ा

पोल पर लटके अजगर ने ऐसे किया कौए का शिकार, डरा देने वाला Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।