1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने एनर्जी ड्रिंक मिलाकर बना दी चाय, Video देख लोग बोले - इन छपरियों ने तो चाय को भी नहीं छोड़ा

शख्स ने एनर्जी ड्रिंक मिलाकर बना दी चाय, Video देख लोग बोले - इन छपरियों ने तो चाय को भी नहीं छोड़ा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 07, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 02:54 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स चाय में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक मिलाकर बना रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद चाय लवर्स का दिल टूट गया।

चाय में मिलाई स्टिंग- India TV Hindi
चाय में मिलाई स्टिंग Image Source : SOCIAL MEDIA

फूड फ्यूजन के नाम पर लोग खाने-पीने के समान में हर रोज नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन इस बार एक शख्स ने ये प्रयोग हम सबकी पसंदीदा चाय पर कर डाली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद चाय लवर्स का दिल पक्का टूट जाएगा। चाय जिसका नाम सुनकर लोगों के होंठों पर मुस्कान आ जाती है, आज उसी चाय के साथ एक शख्स ने अत्याचार की सारी हदें पार कर दी है। 

चाय में उड़ेल दी कोल्ड ड्रिंक की बॉटल

चाय बनाने के लिए हम पहले पानी को गर्म करते हैं, फिर चायपत्ती डालते हैं। उसके बाद हम उसमें दूध डालते हैं, इन सबके बाद चाय में इलायची, लौंग, अदरक और मसाला डालकर तैयार करते हैं। लेकिन यहां चाय बना रहे शख्स ने चाय में सीधे स्टिंग कोल्ड ड्रिंक ही उड़ेल दी। शख्स ने सबसे पहले तो पतीले में दूध डाला और उसके बाद उसमें चायपत्ती डालकर उसे हिला दिया। बाद में शख्स ने चाय में शक्कर मिलाया और फिर उसे उबाल आने तक छोड़ दिया। आखिर में शख्स ने उबले हुए चाय में स्टिंग की पूरी बोतल उड़ेल दी। अब जरा सोचिए इस चाय का टेस्ट भला कैसा ही होगा। जैसा भी हो अब तो ये उस चाय को पीने के बाद ही पता चलेगा। 

वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

इस फूड फ्यूजन वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर f4foodi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक  17.9 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, इस वीडियो को 2 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - हमारे चाय पर ये बंदा अत्याचार कर रहा है। दूसरे ने लिखा - लगता है ये सबको अस्पताल भेंजकर ही दम लेगा। तीसरे ने लिखा - इससे अच्छा मैं जहर पी लूंगा लेकिन ये छपरियों वाली चाय तो बिल्कुल नहीं पी सकता। 

ये भी पढ़ें:

बाघ की पीठ पर बैठकर सवारी करते दिखा शख्स, Video देख कांप जाएगा कलेजा

इस बिल्डिंग में रहते हैं 20 हजार लोग, अपने आप में एक शहर जैसी है ये इमारत, Video देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।