1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाघ की पीठ पर बैठकर सवारी करते दिखा शख्स, Video देख कांप जाएगा कलेजा

बाघ की पीठ पर बैठकर सवारी करते दिखा शख्स, Video देख कांप जाएगा कलेजा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 07, 2024 09:22 am IST,  Updated : Oct 07, 2024 09:22 am IST

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना किसी डर के बड़े मजे से बाघ की पीठ पर बैठ उसकी सवारी कर रहा है।

बाघ की सवारी करते दिखा शख्स- India TV Hindi
बाघ की सवारी करते दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी-कभी हमें ऐसे वीडियो भी देखने के मिलते हैं। जिन्हें देख हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों एक धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जंजीर से बंधे बाघ की सवारी करते हुए नजर आ रहा है। होश उड़ा देने वाले इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा रखा है। लोग कमेंट कर सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

बाघ को जंजीर में बांधकर उस पर सवारी करता दिखा पाकिस्तानी शख्स

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स बिना किसी डर-भय के बाघ की पीठ पर बैठकर सवारी कर रहा है। वह मजे से बाघ के पीठ पर बैठा हुआ है और बाध उसे पीठ पर लादे ढो रहा है। हालांकि बाघ एक जंजीर से बंधा हुआ है, बाघ थोड़ी दूर चलने के बाद एक पिंजरे के पास पहुंचता है। जिसमें एक शेर और शेरनी कैद नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nouman.hassan1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

वायरल हो रहे इस वीडियो को पाकिस्तान का बताया जा रहा है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर ये भी बताया कि पाकिस्तान में विदेशी जानवरों और खासतौर पर बाघों को पालतू जानवर के रूप में रखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान में अमीर तबके के बीच ये ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कुछ अन्य लोगों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है और लिखा है - बाघ एक जंगली और खतरनाक जानवर है, इसे इस तरह से बांधकर पालतू बनाना और उसके साथ मस्ती करते हुए वीडियो बनाकर लोगों को प्रोत्साहित करना बहुत गलत है। वीडियो में जानवरों के प्रति क्रूरता को भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

इस बिल्डिंग में रहते हैं 20 हजार लोग, अपने आप में एक शहर जैसी है ये इमारत, Video देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें

Video: "और भाई आ गया स्वाद!" चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था लड़का, अगले ही पल गिरा धड़ाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।