1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई की अनोखी बाइक ने बहुत सारे लोगों का खींचा ध्यान, Video देख लोगों ने पूछे सवाल

भाई की अनोखी बाइक ने बहुत सारे लोगों का खींचा ध्यान, Video देख लोगों ने पूछे सवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 11, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 10:50 pm IST

एक शख्स ने अपने जुगाड़ से एक ऐसी बाइक बनाई जो आपने पहले शायद ही कभी देखी होगी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देखकर लोगों ने अलग-अलग सवाल भी पूछा।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसी अनोखी बाइक कभी देखी है? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल सकती हैं, जिनके बारे में आपने कभी सुना या फिर कभी सोचा तक नहीं होगा। जो लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं उन्होंने तो ऐसी कई चीजों को वायरल वीडियो या फिर फोटो के जरिए देखा ही होगा। कभी दुर्लभ जानवर का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों का गजब का जुगाड़ देखने को मिल जाता है। इस तरह अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोगों को नया अनुभव मिलता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसी बाइक कभी देखी है?

आप सभी ने कभी न कभी जनरेटर को तो देखा ही होगा। जी हां वही वाला जनरटेर जिसका हैंडल हाथ से काफी देर तक घुमाना पड़ता है और रफ्तार पकड़ने के बाद मशीन चालू होती है। एक शख्स ने उसी जनरेटर को जुगाड़ वाली बाइक में फिट कर दिया है। बाइक की बॉडी भी काफी अनोखी है लेकिन डिजाइन आपको पसंद आएगा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स हैंडल घुमाकर अपनी बाइक को चालू करता है और फिर उस पर बैठकर आगे जाता है। बाइक की आवाज भी जनरेटर वाली ही है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या सवाल पूछा?

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gill_navjot06 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग सवाल भी पूछा है। एक यूजर ने लिखा- यह कितना तेज चल सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई एवरेज कितना है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या घंटे हिसाब से चलेगी? वहीं एक यूजर ने लिखा- देखना भाई कहीं खेत में न चल जाए।

ये भी पढ़ें-

'Corporate मजदूर' का तख्ता लगाकर गरबा खेलने पहुंचे लोग, Video देख लोगों को आया गुस्सा

सांप के जोरदार हमले से बाल-बाल बचा शख्स, Video देखकर आपके रोंगटे हो जाएंगे खड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।