1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप के जोरदार हमले से बाल-बाल बचा शख्स, Video देखकर आपके रोंगटे हो जाएंगे खड़े

सांप के जोरदार हमले से बाल-बाल बचा शख्स, Video देखकर आपके रोंगटे हो जाएंगे खड़े

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 11, 2024 08:55 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 08:55 pm IST

एक शख्स ने अपने घर में सांप को पकड़ने की कोशिश की और इसी दौरान उस पर सांप ने जोरदार हमला कर दिया। शख्स की किस्मत अच्छी थी जो वो बाल-बाल बच गया।

Screen Grab- India TV Hindi
सांप के हमले से बाल-बाल बचा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक तरफ जहां लोगों का मनोरंजन करता हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों के होश उड़ा देने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर ही वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने हर तरह के वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ वाला वीडियो वायरल होता तो कभी खतरनाक हादसे का भी वीडियो वायरल होता है। कभी मजेदार वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की बेवकूफी के परिणाम वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मात्र 9 सेकंड का है मगर उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने एक हाथ में पॉलीथीन को पकड़ा है तो वहीं दूसरे हाथ में एक टॉर्च है। शख्स अपने घर के बाथरूम में छत की तरफ देखते हुए सांप को खोज रहा है। शख्स अभी सांप को ढूंढ ही रहा था कि तभी सांप तेजी से उसकी तरफ हमला करता है और एक सेकंड से शख्स बच जाता है क्योंकि वो सांप को अपनी तरफ आते देख नीचे झुक जाता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चाचा बच गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बस थोड़ा सा से बच गया। दूसरे यूजर ने लिखा- चाचा सेकंड से बच गए। तीसरे यूजर ने लिखा- चाचा अभी जन्नत की सैर करने चले जाते। चौथे यूजर ने लिखा- अभी काम तमाम हो जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा- अभी तो इनकी निकल पड़ी थी।

ये भी पढ़ें-

यह तो बहुत ही आसान था! वायरल Video में शख्स ने बताई गजब की ट्रिक, आ सकती है आपके काम

बॉलीवुड गाने पर लड़के ने डांस करके बनाया Video, वायरल हुआ तो लोगों ने लगा दी क्लास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।