सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हर किसी के लिए उपलब्ध है। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर हर कोई अपनी आईडी बना सकता है और नियमों का पालन करते हुए अपने पसंद को कोई भी पोस्ट डाल सकता है। अभी सबसे ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर समय बिताते हैं। कुछ लोग वीडियो और फोटो पोस्ट करके व्यू पाते हैं तो वहीं कुछ लोग उन पोस्ट को देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। लेकिन कभी-कभी किसी शख्स का डाला हुआ पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आता है और फिर वो उसकी क्लास लगा देते हैं। अभी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है।
Related Stories
लड़के ने किया डांस
एक लड़के ने अपने डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का बॉलीवुड गाने 'कोठे ऊपर कोठरी' पर डांस कर रहा है। जिन लोगों ने इस गाने का असली डांस वीडियो देखा है, उन्हें पता होगा कि इस गाने पर लड़की ने डांस किया था। और इस लड़के ने उसी तरह से ठुमके लगाकर इस गाने पर डांस किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उसकी क्लास लगा दी। लोगों ने क्या कहा वो जानने से पहले आप एक बार वायरल वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर badalrajputraghuvanshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसके दोस्त इसको जीने कैसे देते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बस यही देखना रह गया अब। तीसरे यूजर ने लिखा- बेटा पढ़ाओ, इंस्टा पे नचाओ। चौथे यूजर ने लिखा- कोई मुझे ये बताएगा कि ये भाई है या बहन। एक अन्य यूजर ने लिखा- मर्द जात की तरफ से मैं माफी मांगता हूं।
ये भी पढ़ें-
Samsung और Apple के फोन में भी नहीं मिलेगा ये वाला ऑप्शन, देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग
प्याऊ की दीवार पर लिखा एक मैसेज पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप, वायरल तस्वीर देखकर लोग भी मौज ले रहे हैं