1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह चाचा छा गए आप! अपने गजब के डांस से शख्स ने मचाया धमाल, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

वाह चाचा छा गए आप! अपने गजब के डांस से शख्स ने मचाया धमाल, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2024 05:32 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 05:32 pm IST

शादी में गए शख्स ने डांस फ्लोर पर ऐसा गजब का डांस किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शख्स का डांस देखकर लोग कमेंट में तारीफ कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
अंकल ने अपने डांस ने मचाया बवाल Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे नजर आएंगे जिनके पास आपको स्मार्ट फोन नजर न आए वरना लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन तो है ही। और जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन है, उनमें से बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से दूर रहते हों वरना अधिकतर लोग कुछ समय तो सोशल मीडिया पर बिताते ही हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ समय तो बिताते ही होंगे। अगर ऐसा है तो आपको यह तो पता ही होगा कि हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हैं। अभी एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप शख्स की तारीफ करेंगे।

अंकल ने अपने डांस से मचाई धूम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी शख्स की शादी के फंक्शन का है। सभी लोग सामने कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वहीं एक अंकल डांस फ्लोर पर सभी के सामने डांस करने के लिए खड़े हैं। डीजे वाला बॉलीवुड गाना बजाता है जिसके बोल 'सारे लड़कों की कर दो शादी' है। इस गाने पर अंकल ने ऐसा गजब का डांस किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भी यह नजर आ रहा है कि अंकल जैसे ही डांस करना शुरु करते हैं तब सभी की नजरें उन पर ही टिक जाती हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @LalitaRawat_07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाह चाचा छा गए आप।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- वाह चाचा जी क्या कमाल का डांस किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल सभी चाचा जी अपने डांस में बिजी हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह चाचा वाह, 10 में से 10, बहुत सुंदर। चौथे यूजर ने लिखा- चाचा का बहुत ही खतरनाक वाला डांस है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह अंकल जी मौज कर दी।

ये भी पढ़ें-

Video: लड़की के इस हेयरस्टाइल को देख आप हो जाएंगे हैरान, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

पढ़ने वाला कहीं भी पढ़ लेता है! गरबा खेलते हुए लड़के ने जो किया, उसे देखते रहे जाएंगे आप, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।