1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: लड़की के इस हेयरस्टाइल को देख आप हो जाएंगे हैरान, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Video: लड़की के इस हेयरस्टाइल को देख आप हो जाएंगे हैरान, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2024 04:49 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 04:49 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजे लेने शुरू कर दिए और मजेदार कमेंट्स किए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप जब भी अपने फोन में सोशल मीडिया ऐप को खोलेंगे तो आपको अलग-अलग कई वीडियो नजर आ जाएंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। कभी किसी वायरल वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में लोग अजीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। कभी खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मस्त डांस का वीडियो वायरल होता है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इन सभी से अलग और हटके है।

ऐसा हेयरस्टाइल नहीं देखा होगा

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की का अनोखा हैयरस्टाइल देखने को मिला। लड़की अपने बालों को एक नया लुक देने के लिए एक छोटे भगोने को जिसमें आप घर में दूध को गर्म करते होंगे, उसे अपने सिर के बीच में रख लेती है। इसके नीचे लटके बालों को भगोने की चारों तरफ से ऊपर करती है और उन्हें बांध लेती है। इस तरह लड़की अपने बालों को नया स्टाइल देती है जिस कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर srivastava_says नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सिंडरेला की सौतेली मां क्या तुम हो? दूसरे यूजर ने लिखा- सिंडरेला की सौतेली मां। तीसरे यूजर ने लिखा- शादी में रसगुल्ले चुराने का नया आईडिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- घर में ये तो नहीं है, पानी वाला ड्रम लगा लूं, चलेगा?

ये भी पढ़ें-

पढ़ने वाला कहीं भी पढ़ लेता है! गरबा खेलते हुए लड़के ने जो किया, उसे देखते रहे जाएंगे आप, देखें Video

शख्स ने एनर्जी ड्रिंक मिलाकर बना दी चाय, Video देख लोग बोले - इन छपरियों ने तो चाय को भी नहीं छोड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।