1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कर्ट में आग लगाने के बाद लड़की ने किया गजब का डांस, Video देखकर आप सभी के उड़ जाएंगे होश

स्कर्ट में आग लगाने के बाद लड़की ने किया गजब का डांस, Video देखकर आप सभी के उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 06:00 pm IST

चीन की एक लड़की ने वहां का लोक नृत्य किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो देखने के बाद आप कुछ देर के लिए हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन न मिले। अधिकतर लोग आजकल स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं और जितने भी लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, उनमें से अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल ही जाएंगे। कोई इंस्टाग्राम पर एक्टिव होगा, कोई फेसबुक पर होगा, कोई ट्विटर पर होगा तो कुछ लोग इन सभी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल जाएंगे। आप भी किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव तो रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो आपकी फीड पर अलग-अलग तरह के वीडियो आते ही रहते होंगे। कुछ वीडियो आपको हंसाते होंगे तो कुछ वीडियो पूरी तरह से हैरान कर देने वाले होते हैं। अभी एक ऐसा ही डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की के डांस का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की ने लाल रंग का ड्रेस पहना हुआ है और वह जमीन पर बैठी हुई है। उसके ड्रेस की कुछ दूरी पर गोले में आग भी जल रही है। पहले लगता है कि लड़की एक आग के गोले के अंदर बैठी हुई है मगर कुछ देर डांस करने के बाद जब वो उठती है तो पता चलता है कि आग उसकी स्कर्ट में ही लगा था। उसका स्कर्ट अलग तरीके से डिजाइन किया हुआ है। स्कर्ट में आग लगाकर लड़की के गजब के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे चाइना का बताया जा रहा है। वीडियो के अंत में कुछ लोग मिलकर उस आग को बुझाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर amazingtaishun नाम के पेज से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा- आग की राजकुमारी। दूसरे यूजर ने लिखा- आशा है कि उसकी पोशाक अग्निरोधक होगी। वहीं कई यूजर्स ने डांस की तारीफ करते हुए फायर की इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

करवाचौथ का व्रत तोड़ने का यह वाला तरीका देखा आपने? Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

दशहरा उत्सव में भाग लेने वाला हाथी अचानक हुआ बेकाबू, फिर जो हुआ आप खुद Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।