1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. करवाचौथ का व्रत तोड़ने का यह वाला तरीका देखा आपने? Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

करवाचौथ का व्रत तोड़ने का यह वाला तरीका देखा आपने? Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 04:56 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को हंसी आ रही तो कुछ लोगों को गुस्सा आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं। उन वीडियो में से जो वीडियो लोगों को पसंद आते हैं या फिर बहुत ही अजीब होते हैं, वो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और उसका पति करवाचौथ का व्रत समाप्त करने की प्रक्रिया करते हुए नजर आ रहे हैं मगर वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पति और पत्नी सज-धज कर छत पर खड़े हैं। पत्नी के हाथ में पूजा की थाली है। इसके बाद वो अपने पति की जांघ पर एक पैर रखते हुए ऊपर चढ़ती है और दूसरे पैर को उसके गर्दन में फंसा कर खड़ी हो जाती है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया इसी तरह से करती है। व्रत तोड़ने के लिए पति अपनी पत्नी को पानी पिलाता है लेकिन इस वीडियो में उल्टा होता है। रील के लिए बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shalugymnast नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दुल्हन का गजब का बैलेंस, वर्ल्ड वाइड वायरल वुमन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख 46 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये करवा चौथ नहीं निंजा हथौड़ी है। दूसरे यूजर ने लिख- मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरी हंसी निकल गई, इसकी उम्मीद नहीं थी। वहीं कुछ यूजर्स को गुस्सा आ गया। एक यूजर ने लिखा- यह क्या नॉनसेंस है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह वाकई शर्मनाक है। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारी संस्कृति का मजाक मत बनाओ।

ये भी पढ़ें-

दशहरा उत्सव में भाग लेने वाला हाथी अचानक हुआ बेकाबू, फिर जो हुआ आप खुद Video में देखें

ये तो बेस्ट था भाई! ऑटो पर बंदे की क्रिएटिविटी देख लोग हो गए हैरान, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।