1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी की सैंडल पहनकर अंकल ने बनाई रील, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

आंटी की सैंडल पहनकर अंकल ने बनाई रील, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2024 07:51 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 07:51 pm IST

सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग मजे लेने लग गए हैं। वीडियो में एक अंकल आंटी का सैंडल पहनकर डांस के मूव्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
अंकल के डांस का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं या फिर थोड़ा समय भी बिताते हैं तो आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि पहाड़ों में बने घर की छत पर एक अंकल अपना वीडियो रिकॉर्ड करते हुए रील बना रहे हैं। लेकिन वीडियो के वायरल होने का कारण उनके सैंडल और उनके मूव्स हैं। दरअसल अंकल ने अंग्रेजी गाने पर डांस करने के लिए आंटी के सैंडल्स पहन लिए हैं। इसके बाद वो उस गाने पर थिरकते हुए महिलाओं जैसे मूव्स कर रहे हैं। यही कारण है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर लोग वीडियो को देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अंकल, आंटी की सैंडल वापस करो जल्दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- अंकल ऐसा नहीं करते चप्पल टूट जाएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये अंकल लोगों को भी बीमारी लगने लगी रील की। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल के अंदर आंटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- अंकल के लक्षण ठीक नहीं लग रहे।

ये भी पढ़ें-

लड़कियों को भी फेल कर दिया! 'आज की रात' गाने पर लड़के ने किया गजब का डांस, Video हुआ वायरल

वाह चाचा छा गए आप! अपने गजब के डांस से शख्स ने मचाया धमाल, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।