1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कियों को भी फेल कर दिया! 'आज की रात' गाने पर लड़के ने किया गजब का डांस, Video हुआ वायरल

लड़कियों को भी फेल कर दिया! 'आज की रात' गाने पर लड़के ने किया गजब का डांस, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2024 06:36 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 06:36 pm IST

एक लड़के के डांस का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसका डांस जब आप देखेंगे तो आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी यह लड़का इतना परफेक्ट डांस कैसे कर रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जो स्मार्ट फोन चलाते हो लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रहते हो। अधिकतर लोग आज के समय में कुछ समय ही सही मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपको यह तो पता होगा ही कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। खैर अभी एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

लड़के ने किया गजब का डांस

आप सभी ने 'स्त्री 2' फिल्म तो देख ही ली होगी। अब अगर आपने यह फिल्म देखी है तो फिर इसका सबसे हिट गाना 'आज की रात' का डांस वीडियो भी देखा होगा। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने इस गाने पर गजब का डांस किया है। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें इसी गाने पर डांस देखने को मिला मगर डांस किसी लड़की ने नहीं बल्कि एक लड़के ने किया है। और उसने ऐसा गजब का डांस किया है और स्टेप्स किए हैं कि जिसने भी देखा है, वो हैरान हो गया। शख्स के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो इंस्टाग्राम पर gajender_gajju नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- इसे सलाम है कि इसे स्टेप्स याद हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़कियों को भी फेल कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि गाने में यह बैकग्राउंड डांसर था। चौथे यूजर ने लिखा- भाई 1000 लड़कियों के मूव्स को ब्रेकफास्ट में खाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसने तमन्ना भाटिया से भी अच्छा डांस किया।

ये भी पढ़ें-

वाह चाचा छा गए आप! अपने गजब के डांस से शख्स ने मचाया धमाल, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

Video: लड़की के इस हेयरस्टाइल को देख आप हो जाएंगे हैरान, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।