सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उन्हीं वीडियो में से जो वीडियो लोगों को पसंद आ जाए या फिर उनका ध्यान खींच ले, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से एक वीडियो जुगाड़ वाले होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल होता है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप अलग-अलग दुकानों पर जब जाते हैं तो आप देखते होंगे कि दुकानदार ने सामान की सुरक्षा के लिए वहां CCTV कैमरे लगाए हुए हैं। लेकिन क्या हो जब दुकान वाले के पास कैमरे के पैसे ना हो? ऐसे में ही जुगाड़ किया जाता है जो एक दुकानदार ने किया भी है। दरअसल एक शख्स ने अपने फोन के फ्रंट कैमरे को चालू करके उसमें रिकॉर्डिंग चालू कर दिया और एक अच्छी हाइट पर लगा दिया जहां से सब नजर आता हो। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर virat_cricket_786 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जुगाड़ तो हमारे खून में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-
वायरल होने के लिए ऐसी रील कौन बनाता है? शख्स का Video देख आपको नहीं होगा यकीन
गजब टोपीबाज लोग हैं! ट्रिपलिंग करते समय युवकों ने दिखाया गजब का जुगाड़, Video हुआ वायरल