1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीच सड़क पर युवक महिला से करने लगे जबरदस्ती, CCTV में रिकॉर्ड हुआ Video आया सामने

बीच सड़क पर युवक महिला से करने लगे जबरदस्ती, CCTV में रिकॉर्ड हुआ Video आया सामने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 05, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 04:37 pm IST

सोशल मीडिया पर महिला के साथ दरिंदगी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास- India TV Hindi
युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास Image Source : SOCIAL MEDIA

आज समाज इतना दूषित हो चुका है कि हर पल, हर वक्त महिलाएं अपने आप असुरक्षित महसूस करती हैं। कब वे किसी दरिंदे का शिकार बन जाएंगी, इसकी कोई गारंटी नहीं। हर चप्पे-चप्पे पर भेड़ियों की निगाहें जमी हुई हैं। मौका पाते ही वे अपनी हवस की प्यास बुझाने में लग जाते हैं। ऐसे ही दो दरिंदों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिन्होंने एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते कुछ लोग वहां आ गए और उन दरिंदों से महिला को मुक्त कराया। घटना का वीडियो पास में ही लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। 

महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने की युवकों ने की कोशिश 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक महिला को परेशान कर रहा है। महिला युवक से अपना पीछा छुड़ाने के लिए दूर हटकर चली जाती है। तभी एक अन्य युवक भी उस महिला के पास आ धमकता है और वह महिला के करीब पहुंच जाता है। इसके बाद वह महिला को जबरन पकड़ लेता है और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसे किस लगता है। फिर वह युवक महिला को जमीन पर गिरा देता है और उसके शरीर पर चढ़कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगता है। इसी दौरान दो अन्य लोग वहां आते हैं और उन दरिंदों को धकेलते हुए महिला से दूर कर देते हैं। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट जाती है और उन युवकों की पिटाई करने लगती है। वहीं पीड़ित महिला को कुछ अन्य लोग उसे उठाकर वहां से उसे छोड़ने जाते हैं।

महिला के साथ जबरदस्ती करने का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NoCapFights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ये घटना इस्तांबुल की है। वीडियो को अब तक 2 करोड़ 20 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 14 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना  1 अक्टूबर, 2024 को इस्तांबुल के बेयोग्लू शहर में घटित हुई। जहां दो पुरुषों ने एक 23 वर्षीय इरेमसन ए. नाम की महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपियों का नाम सेमिर टी (31) और ओमेर के (27) है।

इस्तांबुल की बताई जा रही घटना

घटना के बारे में यूजर ने बताया कि युवकों ने महिला का पीछा किया और उसे एक दीवार के पास जबरन उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। हमलावरों में से एक ने उसे जमीन पर गिराने और उसके ऊपर चढ़कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने महिला को बचा लिया। उन दरिंदे युवकों में से एक ने झूठा दावा करके स्थिति को शांत करने का प्रयास किया और लोगों को बताया कि महिला उसकी चचेरी बहन है। इस झूठ के बावजूद, घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने उन्हें भागने से रोका और पुलिस को बुलाया। दोनों पुरुषों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:

Delhi Metro में गूंजा देवी मां का गीत, Video देख लोगों ने कहा - संस्कार कभी छुप नहीं सकते

'वाह क्या सोच है रे तेरी', होटल के नाम की जगह मालिक ने लिख दिए लोगों के जज़्बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।