1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वायरल होने के लिए ऐसी रील कौन बनाता है? शख्स का Video देख आपको नहीं होगा यकीन

वायरल होने के लिए ऐसी रील कौन बनाता है? शख्स का Video देख आपको नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2024 06:03 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 06:03 pm IST

एक शख्स ने रील बनाने के लिए ऐसी बेवकूफी की जिसे देखना तो दूर आपने पहले सोचा भी नहीं होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उन सभी लोगों में से काफी लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल होने और फेमस होने की चाह रखते हैं। यही कारण है कि कई सारे लोग रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। कुछ लोग इस काम के लिए मेहनत करते हैं और बढ़िया रील बनाकर पोस्ट करते हैं। मगर अधिकतर लोग अपनी रील में ऐसी-ऐसी हरकत करते हुए दिखते हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखी होती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि ऐसा कौन करता है।

शख्स का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स छत पर पटाखा फोड़ने की तैयारी में है। उसके पास एक बम है, एक लाइटर है और एक ग्लास भी है। पहले तो लाइटर काफी देर तक नहीं जलता है मगर जब वह जलता है तो शख्स बम में आग लगा देता है। इसके बाद बम पर ग्लास रखकर, शख्स उसकी के ऊपर खड़ा हो जाता है। कुर्सी पर बैठने के अंदाज में शख्स बम के निशाने पर आकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद बम फटता है और ग्लास से उसे काफी जोर की चोट लगती है जो वीडियो में नजर आ जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- लाइटर ने इसे काफी मौके दिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर थोड़ा बहुत इधर उधर हो जाता तो। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या एक्सपेरिमेंट कर रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे कैसे मुर्ख लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

गजब टोपीबाज लोग हैं! ट्रिपलिंग करते समय युवकों ने दिखाया गजब का जुगाड़, Video हुआ वायरल

आंटी पर गिर गई पानी की बड़ी वाली टंकी मगर नहीं रोका खाना, Video देख लोग भी ले रहे हैं मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।