इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अतरंगी लोग हैं और वो सभी अपनी अतरंगी हरकतों को दिखाने के लिए आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपको यह बात पता ही होगी। लोग अजीब हरकत करते हुए अपना वीडियो बनाते हैं और फिर बिना सोचे समझे के लोग क्या कहेंगे, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। ऐसे कई वीडियो अब तक वायरल हुए हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए हैं। आपने अगर ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है, तो अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
ब्रेड में गोबर लगाकर खा गया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने घर में चाय बनाता है। चाय को वो कप में निकालता है और फिर दो ब्रेड निकालता है मगर वो उस ब्रेड को चाय के साथ नहीं खाता है। बल्कि वहां से उठता है और गोबर के पास जाकर बैठ जाता है। इसके बाद वो दोनों ब्रेड पर गोबर लगाता है और फिर दोनों को एक साथ लगाकर उसे खाने लगता है। यह इस शख्स का दूसरा वायरल वीडियो है जिसमें वो ऐसी हरकत करता हुआ नजर आ रहा है। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रोटी में गोबर लगाकर खा रहा था।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर armaan.tawer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप सच में खाते हो क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी रील्स देखकर मेरी तर्क-वितर्क की शक्ति समाप्त हो गई है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई वीडियो वायरल करने के लिए अब तो गोबर भी खाने लगा है। चौथे यूजर ने लिखा- गोबर सैंडविच और हॉट टी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ट्रेंड ऐसा लाओ की कोई भी कॉपी ना कर पाए।
ये भी पढ़ें-
रोटी में गोबर लगाकर खाते हुए शख्स का Video वायरल, लोगों ने कमेंट में कही ऐसी बातें
कमाल है भइया! शख्स के माता-पिता का नाम पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, वायरल हो रही है तस्वीर
ये मेट्रो है या पंडाल! कोलकाता में दिखी गजब की कारीगरी, Video तेजी से हो रहा है वायरल