1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास में टीचर अचानक करने लगा अजीब हरकत, Video देखकर लोग बोले- 'ये कौन सा भूत है'

क्लास में टीचर अचानक करने लगा अजीब हरकत, Video देखकर लोग बोले- 'ये कौन सा भूत है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 27, 2024 11:34 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 11:34 am IST

सोशल मीडिया पर एक क्लासरूम का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको समझ में नहीं आएगा कि टीचर को क्या हो गया ह। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपने मुताबिक कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमतौर पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आती है या फिर उनका अच्छा-खासा मनोरंजन होता है। मगर कभी-कभी उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी भी होती है और उन्हें कुछ समझ में भी नहीं आता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अचानक एक शख्स अजीब हरकत करने लगता है। वीडियो में कहा जा रहा है कि वो शख्स फिजिक्स पढ़ा रहा था। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि एक शख्स बोर्ड की तरफ चेहरा किए खड़ा और एक हाथ की स्विव्स ऊपर कर लेता है। एक हाथ को चेहरे पर फेरने के बाद वो स्टूडेंट्स की तरफ मुड़ता है और अजीब आवाज निकालने लगता है। वीडियो में वो आदमी कभी हंसता हुआ, कभी चिल्लाता हुआ तो कभी दूसरी अजीब हरकत करता हुआ नजर आता है। अब समझ में ये नहीं आता है कि वो ऐसी एक्टिंग कर रहा है या फिर अचानक उसे कुछ हो गया जिस कारण वो ऐसा करने लगता है। वायरल हो रहे वीडियो में इससे जुड़ी कोई जानकारी भी नहीं दी गई है मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फिजिक्स पढ़ाते-पढ़ाते चढ़ गया भूत।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भूत है या 40 का पउआ। दूसरे यूजर ने लिखा- क्वांटम फिजिक्स में चले गए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अलग ही हो गया सर के साथ। चौथे यूजर ने लिखा- सच में ऐसा हुआ क्या। वहीं एक यूजर ने लिखा- न्यूटन की आत्मा आ गई।

ये भी पढ़ें-

इस तरह का क्रिकेट ग्राउंड और ऐसा मैच पहले देखा क्या? Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

इंदौर में लड़की ने छोटे कपड़े पहनकर बनाई रील, Video हुआ वायरल तो अब मांगी माफी, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।