1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस तरह का क्रिकेट ग्राउंड और ऐसा मैच पहले देखा क्या? Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

इस तरह का क्रिकेट ग्राउंड और ऐसा मैच पहले देखा क्या? Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 27, 2024 10:49 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 10:49 am IST

कुछ लड़कों का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको हैरान हो सकते हैं क्योंकि आपने शायद ही पहले कभी ऐसा क्रिकेट देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत अनोखी है और ऐसा इसलिए है क्योंकि सोशल मीडिया पर कभी भी कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं क्योंकि वैसा नजारा उन्होंने कभी नहीं देखा होता है। वहीं कुछ जुगाड़ के भी वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर थोड़ा समय भी बिताते हैं तो आपने ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा क्रिकेट कौन खेलता है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लोग अनोखे तरीके से क्रिकेट खेल रहे हैं। क्रिकेट खेलने के लिए लड़कों ने नदी को अपना ग्राउंट बनाया हुआ है। विकेट की जगह एक लड़के को खड़ा किया है जिसके दोनों हाथ और सिर मिलाकर तीन विकेट हो गए। वहीं अंपायर, बॉलर, बैट्समैन, फील्डर, हर कोई पानी में खड़ा है। और इसके बाद ये लोग अपना क्रिकेट मैच खेलते हुए नजर आते हैं। आपने शायद ही इस तरह कभी क्रिकेट खेला होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर लोग काफी देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा क्रिकेट ग्राउंड और ऐसा मैच पहले देखा क्या? रिकेट का जुनून। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया ग्राउंड है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया क्रिकेट चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल जुनून ऐसा ही होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत उम्दा।

ये भी पढ़ें-

इंदौर में लड़की ने छोटे कपड़े पहनकर बनाई रील, Video हुआ वायरल तो अब मांगी माफी, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

सड़क पर स्टंट करने वालों को मिल गया उसका परिणाम, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।