1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर स्टंट करने वालों को मिल गया उसका परिणाम, Video हो रहा है वायरल

सड़क पर स्टंट करने वालों को मिल गया उसका परिणाम, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 27, 2024 06:58 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 10:22 am IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी को समझ में आएगा कि स्टंट करना कितना खतरनाक हो सकता है। वीडियो में नजर आया कि बाइक से स्टंट करने वालों के साथ क्या हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। आप जितनी बार सोशल मीडिया के साइट पर जाएंगे आपको हमेशा कोई न कोई वीडियो ऐसा मिल ही जाएगा जो वायरल हो रहा होता है। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात को काफी अच्छे से समझते होंगे। कभी सीट के लिए लड़ते और झगड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो देखने को मिल जाता है। इसके अलावा ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं और साथ में उसी वीडियो में यह भी नजर आता है कि स्टंट करने का अंजाम क्या हुआ। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

स्टंट करना पड़ गया भारी

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक पर बैठकर स्टंटबाजी कर रहा है। वहीं इसमें उसका दोस्त भी साथ है और बाइक पर पीछे बैठा हुआ है। सबसे पहले तो शख्स बाइक के आगे वाले पहिए को हवा में उठाकर चलाता है और पीछे बैठा दोस्त उसे अच्छे से पकड़ लेता है कि वो नीचे न गिरे। यहां तक उनका स्टंट सही चल रहा होता है। मगर इसके बाद वो डिवाइडर पर बाइक चढ़ाने की कोशिश करता है और यहीं गलती हो जाती है। बाइक बहुत तेजी से उछलती है और इस कारण वो दोनों भी हवा में उछल जाते हैं और नीचे भी काफी जोर से गिरते हैं। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर यह अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @nikkym143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तक का सबसे जबरदस्त स्टंट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसे स्टंट नहीं करने चाहिए, जिंदगी अनमोल है। दूसरे यूजर ने लिखा- हम वो हैं जो हवा में उड़ना पसंद करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई बहुत बुरी लगी होगी इनके। चौथे यूजर ने लिखा- स्टंट से बचें अपने लिए, अपनो के लिए।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान के जादूगर का ये वाला जादू देखा आपने? Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

अद्भुत और अकल्पनीय! लड़की ने एक नए अंदाज में स्कूटी को डबल स्टैंड से उतारा, Video देख माथा पकड़ लेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।