1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली बाहुबली तो भाभी जी निकली, भैया ने तो अपना मजाक बनवा लिया, देखें वायरल Video

असली बाहुबली तो भाभी जी निकली, भैया ने तो अपना मजाक बनवा लिया, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 26, 2024 12:43 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 12:48 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इंटरनेट यूजर्स वीडियो देखकर मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जाते हैं लेकिन वायरल सिर्फ वही वीडियो हो पाते हैं जो या तो अजीब होते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब वो सभी वीडियो देखे होंगे जो अलग-अलग समय पर वायरल हुए हैं। किसी वीडियो में आपने लड़ाई देखी होगी तो किसी में आपको गजब का जुगाड़ देखने को मिला होगा। मगर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक एक घर के बाहर बाइक खड़ी है। बाइक के पास खड़ा एक शख्स अपनी बाजुओं को दिखाते हुए ताकत को दर्शा रहा है। इसके बाद वो नीचे बैठता है और उसकी पीठ बाइक की तरफ रहती है। बाइक को दो अलग-अलग जगहों से पकड़ने के बाद वो बाइक को पीठ पर उठाने की कोशिश करता है। मगर उससे ये हो नहीं पाता है और वो बाइक के नीचे दब जाता है। भैया के दबने के बाद वहां भाभी जी आती है और वो बाइक को उठाकर उसे बाहर निकालती हैं। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर himachali_here नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'खतरनाक ताकत।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या जरूरत थी ये करने की। दूसरे यूजर ने लिखा- बाहुबली भाभी ने आज तो बचा लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- देवसेना ने बचा लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- और भाई आ गया स्वाद। एक और यूजर ने कमेंट में लिखा- भाई ये मेरे गांव का है, इसकी तरफ से मैं माफी मांगता हूं।

ये भी पढ़ें-

घास फूस की तरह बोरियों में भरे लाखों के फोन और लेकर रफूचक्कर हो गए चोर, शोरूम में चोरी का Video आया सामने

बॉडी बनाने की ऐसी लगन कभी नहीं देखी होगी, Video देखने के बाद आपका हैरान होना तय है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।