1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान के जादूगर का ये वाला जादू देखा आपने? Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

पाकिस्तान के जादूगर का ये वाला जादू देखा आपने? Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 26, 2024 06:50 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 06:50 pm IST

एक शख्स कुछ बच्चों के सामने जादू दिखाकर उनको मनोरंजन करने की कोशिश कर रहा था। मगर जादू में हाथ तंग होने के कारण उसका पोल खुल जाता है जिसे देख आपको भी हंसी आने लगेगी।

Screen Grab- India TV Hindi
जादू दिखाते समय खुल गई जादूगर की पोल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब किस देश का, किस शहर का वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर कुछ भी समय बिताते हैं तो आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल हुए हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

बच्चों के सामने खुल गया जादूगर का पोल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर भी आ रहा है बच्चों के हाथ में पाकिस्तान का झंडा है। बच्चे बैठे हुए हैं और उनके सामने एक शख्स जादू दिखा रहा है। वो डिब्बे के अंदर से खरगोश को निकालने वाला जादू दिखाता है मगर जैसे डिब्बे के ऊपर दूसरा डिब्बा रखने जाता है उसके अंदर रखा हुआ खरगोश नीचे गिर जाता है और बच्चों के सामने इस पाकिस्तान के जादूगर का पोल खुल जाता है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने ऊपर अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'पाकिस्तान के जादूगर' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

अद्भुत और अकल्पनीय! लड़की ने एक नए अंदाज में स्कूटी को डबल स्टैंड से उतारा, Video देख माथा पकड़ लेंगे आप

नारी तू ही नारायणी है! महिला ने पानी में बहते शख्स की बचाई जान, Video देख लोगों ने की तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।