1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नारी तू ही नारायणी है! महिला ने पानी में बहते शख्स की बचाई जान, Video देख लोगों ने की तारीफ

नारी तू ही नारायणी है! महिला ने पानी में बहते शख्स की बचाई जान, Video देख लोगों ने की तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 26, 2024 03:34 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 04:04 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप उस महिला की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे जिसने पानी में बहते शख्स को बचाया। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला ने शख्स की बचाई जान Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शायद ही कोई ऐसा समय रहता होगा जब कोई वीडियो वायरल न होता हो। आप जितने बार भी सोशल मीडिया साइट्स पर विजिट करेंगे आपको हमेशा कोई ना कोई वीडियो नजर आ ही जाएगा जो वायरल हो रहा होता है। कभी बहुत ही जबरदस्त डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जैसे जुगाड़, स्टंट, रील आदि। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसे वीडियो बहुत ही कम देखने को मिलते हैं मगर लोग जब भी देखते हैं, तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं।

महिला ने किया बहुत अच्छा काम

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे किसी नदी के किनारे रिकॉर्ड किया गया है। दरअसल एक महिला को नजर आता है कि एक शख्स पानी में बहते हुए आ रहा है। उसे देखने के बाद महिला एक कपड़ा लेकर भागते हुए जाती और उसका एक हिस्सा पानी में फेंक देती है। जैसे ही बहता हुआ शख्स करीब आता है,  वो उस कपड़े को पकड़ लेता है और इसके बाद महिला उसे बाहर खींच लेती है। महिला की बहादुरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ranvijayT90 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- नारी तू ही नारायणी है। दूसरे यूजर ने लिखा- जय नारी शक्ति। तीसरे यूजर ने लिखा- बहादुर महिला। चौथे यूजर ने लिखा- बहादुर महिला है।

ये भी पढ़ें-

असली बाहुबली तो भाभी जी निकली, भैया ने तो अपना मजाक बनवा लिया, देखें वायरल Video

घास फूस की तरह बोरियों में भरे लाखों के फोन और लेकर रफूचक्कर हो गए चोर, शोरूम में चोरी का Video आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।