1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर शुक्र उदय और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, 1 फरवरी से ये 4 राशियां चढ़ेंगी सफलता की सीढ़ियां

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर शुक्र उदय और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, 1 फरवरी से ये 4 राशियां चढ़ेंगी सफलता की सीढ़ियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 31, 2026 06:45 am IST,  Updated : Jan 31, 2026 06:45 am IST

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के शुभ दिन पर पुष्य नक्षत्र और शुक्र के उदय होने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इन शुभ संयोगों के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Magh Purnima 2026- India TV Hindi
माघ पूर्णिमा 2026 Image Source : FREEPIK

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। साल 2026 में 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा है और इस दिन शुक्र उदय भी होंगे, इसके साथ ही बेहद शुभ पुष्य नक्षत्र भी इस दिन रहेगा। ऐसे में माघ पूर्णिमा का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को जीवन में प्रगति और सफलता मिल सकती है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

आपके लिए माघ पूर्णिमा का दिन खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। अगर लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे तो पूर्णिमा के बाद शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी और अटकी योजनाओं को भी आप पूरा कर सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों की सेहत में भी अच्छे बदलाव आने की संभावना है। 

कर्क राशि 

पूर्णिमा का चंद्रमा आपके करियर में चमक बिखेर सकता है। कर्क राशि के जातकों को पदोन्नति या आमदनी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। धन-धान्य से जुड़ी परेशानियों का अंत भी होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के लोगं को सफलता मिलने के योग हैं। 

तुला राशि 

आपकी रचनात्मकता माघ पूर्णिमा के बाद निखरेगी जिसके चलते कला के क्षेत्रों में आप सफल हो सकते हैं। अगर गायन, वादन आदि करते हैं तो आपके काम की चर्चा हो सकती है। सामाजिक स्तर पर अपनी बातों से आप लोगों को आकर्षित कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में भी तुला राशि के जातक अच्छा समय बिता सकते हैं। 

मकर राशि 

माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र और शुक्र उदय होने के चलते आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी सही रणनीति कारोबार में आपको सफलता दिला सकती है। नौकरी पेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अच्छे अनुभव होंगे। इस राशि के जातकों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी योग्यता का लोहा आपके सहकर्मी मानेंगे और उनकी नजर में आपकी छवि सुधरेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Numerology: इस मूलांक वाले होते हैं पैसा संभालने और बढ़ाने में मास्टर, धीरे-धीरे बना लेते हैं मजबूत आर्थिक हैसियत

Shivling Puja: शनि दोष से परेशान हैं? शिवलिंग पर इस दिन अर्पित करें काले तिल, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर और बदलेगी तकदीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।