सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और मजेदार है। यहां कब कैसा वीडियो वायरल हो जाए, आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रकार से अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। लड़ाई, डांस, रील, स्टंट वाले तो कई वीडियो आपने देखे होंगे मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। वीडियो में लड़की ने जो कारनामा करके दिखाया है, वैसा आपने सपने में भी कभी नहीं सोचा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वाह क्या तरीका है!
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसे देखने के बाद आपको समझ में नहीं आएगा कि आप बोले तो बोले क्या। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक स्कूटी डबल स्टैंड पर खड़ी है जिसे लड़की स्टैंड से उतारना चाहती है। वो स्टैंड को गौर से देखती है और फिर स्कूटी को स्टैंड से उतारने के लिए उसे आगे धकेलती है मगर स्कूटी फर्श पर होने के कारण वो स्टैंड के साथ आगे खिसक जाती है। इसके बाद लड़की स्कूटी को नीचे लेटा देती है। जब स्कूटी नीचे हो जाती है तो स्टैंड हवा में हो जाते हैं और तब लड़की उस स्टैंड को पीछे कर देती है। इसके बाद वो फिर से स्कूटी को सीधा खड़ा कर देती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी ने अपने दिमाग का 200% यूज कर दिया और बताया कि स्कूटी को डबल स्टैंड से कैसे उतारे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- काबिले तारीफ जितनी तारीफ की जाए वो कम। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा तरीका है। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़ा दिमाग है दीदी के पास। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें-
नारी तू ही नारायणी है! महिला ने पानी में बहते शख्स की बचाई जान, Video देख लोगों ने की तारीफ
असली बाहुबली तो भाभी जी निकली, भैया ने तो अपना मजाक बनवा लिया, देखें वायरल Video