1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये मेट्रो है या पंडाल! कोलकाता में दिखी गजब की कारीगरी, Video तेजी से हो रहा है वायरल

ये मेट्रो है या पंडाल! कोलकाता में दिखी गजब की कारीगरी, Video तेजी से हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 09, 2024 10:53 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 11:51 am IST

सोशल मीडिया पर एक पंडाल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से आश्चर्यचकित हो जाएंगे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कोलकाता का गजब का दुर्गा मां का पंडाल देखने को मिला।

Screen Grab- India TV Hindi
कोलकाता में मेट्रो की थीम पर बना दुर्गा पूजा का पंडाल Image Source : SOCIAL MEDIA

कोलकाता हर साल दुर्गा पुजा के समय ऐसे-ऐसे पंडाल बनाता है जिसे देखने के बाद लोग पूरी तरह से दंग रह जाते हैं। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि कोलकाता अपने अनोखे थीम वाले पंडाल के लिए जाना जाता है। हर साल दुर्गा पूजा के समय अनेक वीडियो वायरल होते हैं और हर वीडियो में अलग-अलग थीम वाले पंडाल देखने को मिलते हैं। अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बार फिर से अनोखा पंडाल देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

मेट्रो की थीम पर बनाया पंडाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत देखते हुए लगता है कि एक शख्स अंडरवाटर मेट्रो के अंदर का वीडियो बना रहा है। वो कुछ दूर आगे जाता है तो मेट्रो की सीढ़ियां भी नजर आती है। मगर उसके बाद जो दिखता है, वो हैरान कर देता है। दरअसल यह कोई मेट्रो नहीं बल्कि दुर्गा पूजा के लिए बनाया हुआ पंडाल था जिसे अंडरवाटर मेट्रो की थीम पर बनाया गया था। वीडियो के अंत में मां दुर्गा की मूर्ति नजर आती है और साथ ही वहां कई भक्त मां दुर्गा के दर्शन करते हुए भी नजर आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अभी ऊपर आपने जो वीडियो देखा उसे @ChapraZila नाम के पेज से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कोलकाता में मेट्रो की तर्ज पर बना मां दुर्गा का पंडाल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

रील के लिए खतरनाक स्टंट का एक नया Video हुआ वायरल, देखकर आपके रोंगटे हो जाएंगे खड़े

सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती दिखी दुल्हन, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।