सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उन सभी वीडियो में से जो वीडियो लोगों को पसंद आ जाते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपकी फीड पर वो सभी वीडियो आते होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
ऐसा खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी छत पर खतरनाक स्टंट कर रहा है। उसने छत के बॉर्डर पर अपने पैरों को रखते हुए एक चाकू की मदद से कील पर बैलेंस बना रहा है। शक्स के हाथ में एक चाकू है और उसकी नुकीली तरफ से एक कील पर वह बैलेंस बना रहा है। इस दौरान उसने अपनी पीठ पर वजन भी रखा हुआ है जिसे रखने में उसका दोस्त मदद कर रहा है। लेकिन अगर इस दौरान उसका बैलेंस ज्यादा बिगड़ जाता तो वो कील उसके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती थी मगर उसे रील वायरल करने के आगे यह खतरा नजर नहीं आ रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mr.against_gravity01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसे ट्राई न करें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- इसे दोबारा ट्राई मत करना क्योंकि जिंदगी टैलेंट से ज्यादा जरूरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा मत करो भाई क्योंकि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ व्यू के चक्कर में मत किया करो भाई।
ये भी पढ़ें-
सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती दिखी दुल्हन, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट
अब इंसान का जूता भी सुरक्षित नहीं रहा, Video देखने के बाद आपके होश का उड़ना तय है