1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो बदल गया माहौल! बाइक पर स्टंट करके कूल बन रहा था लड़का, हो गया खेला, देखें Video

लो बदल गया माहौल! बाइक पर स्टंट करके कूल बन रहा था लड़का, हो गया खेला, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2024 07:47 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 07:47 pm IST

एक लड़का चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था मगर ऐसा करना उसे भारी पड़ गया। वीडियो में पूरा नजारा कैद हुआ जो अब वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक पर स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोगों को सोशल मीडिया पर फेमस होने की बुखार चढ़ा हुआ है। और यह बुखार कुछ इस कदर हावी है कि इसके लिए लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। कोई कार के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा है तो कोई ऊंची बिल्डिंग से दोस्त का हाथ पकड़कर लटने का वीडियो बनवा रहा है। कोई पहाड़ पर जाकर डांस कर रहा है तो कोई बाइक के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को सीख लेनी चाहिए थी। मगर अभी भी लोग खतरनाक स्टंट करते हुए अपना वीडियो बनवा रहे हैं और फिर वो किसी न किसी घटना का शिकार हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स खाली सड़क पर बाइक को अच्छी-खासी रफ्तार में चला रहा है। बाइक को चलाते हुए वह अपने दोनों पैरों को सीट पर कर लेता है और एक हाथ से हैंडल पकड़कर बाइक बैलेंस करते हुए सीट पर खड़ा होने लगता है। कुछ ही देर में वो हैंडल को छोड़कर सीट पर आधा खड़ा हो जाता है। मगर पूरी तरह से सीट पर खड़े होने से पहले ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और उसके साथ खेला हो जाता है। उसकी बाइक बगल में खेतों में चली जाती है और वह सड़क पर ही गिर जाता है। इस दौरान भोजपुरी गाना 'माहौल बदले वाला बा' भी बज रहा था जिसको लेकर लोग मजे रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर arariya_wala_0863 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजे भी लिए। एक यूजर ने लिखा- लो बदल गया माहौल। दूसरे यूजर ने लिखा- यार मेरे दिल को बड़ा सुकून मिला ये रील देख कर। तीसरे यूजर ने लिखा- वीडियो बनाने वाले को पैसा दिया जाएगा। चौथे यूजर ने लिखा- भाई चिड़िया तो नहीं उड़ी लेकिन आप उड़ गए। एक अन्य यूजर ने लिखा- दुर्घटना घटी, सब्जी पूरी बटी।

ये भी पढ़ें-

मिट्टी के धंसते ही शख्स ने ऐसी छलांग लगाई कि Video हो गया वायरल, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

स्कर्ट में आग लगाने के बाद लड़की ने किया गजब का डांस, Video देखकर आप सभी के उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।