1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मिट्टी के धंसते ही शख्स ने ऐसी छलांग लगाई कि Video हो गया वायरल, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

मिट्टी के धंसते ही शख्स ने ऐसी छलांग लगाई कि Video हो गया वायरल, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2024 06:47 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 06:47 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है कि लोग मौज ले रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर न आता हो। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थोड़ा समय भी बिताते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी सीट जैसी छोटी बात को लेकर लड़ने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें स्टंट, डांस, टैलेंट या फिर लोगों की अजीब हरकत देखने को मिल जाता है। खैर अभी इन सभी से हटकर एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग मौज ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जगह किसी काम को लेकर खुदाई की गई है या फिर वहां शायद गड्ढा हो गया है। वहीं एक शख्स खड़े होकर कुछ देख रहा था और जभी उससे कुछ आगे की मिट्टी धंसते हुए नीचे चली जाती है। यह देखते ही शख्स को डर लगता है और वो वहां से छलांग लगाता है। शख्स उतनी लंबी छलांग लगाई जितनी उससे हो पाती और वह कुछ दूर चला गया। मगर अब उसकी छलांग को लेकर ही लोग मौज ले रहे हैं और उसकी छलांग ही वीडियो के वायरल होने का कारण है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Tejasvi_pepole नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लॉन्ग जंप वर्ल्ड रिकॉर्ड।' वीडियो को देखने के बाद अन्य यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स करने शुरु कर दिए। एक यूजर ने लिखा- ये तो एवेंजर्स है। दूसरे यूजर ने लिखा- टक से छू कर वापस आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा- ओ वाव ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

स्कर्ट में आग लगाने के बाद लड़की ने किया गजब का डांस, Video देखकर आप सभी के उड़ जाएंगे होश

करवाचौथ का व्रत तोड़ने का यह वाला तरीका देखा आपने? Video हुआ वायरल तो लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।