1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी से पहले ही शख्स को मिल गया ट्रायल, महिला ने पति के बजाय गैर मर्द को पीटा, देखें Video

शादी से पहले ही शख्स को मिल गया ट्रायल, महिला ने पति के बजाय गैर मर्द को पीटा, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 30, 2024 01:14 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 04:08 pm IST

शादीशुदा जीवन का दुष्प्रभाव क्या होता है, वह आपको इस वीडियो को देखने से पता चल जाएगा। शादी के बाद किन चीजों को लेकर आपके हाथ-पार बंध जाते हैं, आपको इस वीडियो को देखने के बाद इसका एहसास हो जाएगा।

महिला ने गलत आदमी को लगाया हाथ- India TV Hindi
महिला ने गलत आदमी को लगाया हाथ Image Source : SOCIAL MEDIA

शादीशुदा जीवन को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शादीशुदा जीवन में सिर्फ क्लेश होता है। कई लोग इस जीवन का पूरा मजा लेते हैं। कई लोग तो अपने शादीशुदा जीवन से इतना त्रस्त होते हैं कि वे दूसरों को कभी भी शादी ना करने की सलाह देते हैं। वहीं, कुछ कपल्स के बीच हमेशा खट्टे-मीठे तकरार होते रहते हैं। अगर आपकी लव मैरिज है तब तो इसकी संभावना शत-प्रतिशत होती है। इसी स्थिति को बयां करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला ने पति की जगह गलत आदमी को पीटा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फोन चलाते हुए अपने पति के साथ सड़क पर चल रही होती है। इस वक्त महिला का पूरा ध्यान उसके फोन पर होता है। महिला के बगल से एक शख्स भी गुजर रहा होता है, जिसका ध्यान किसी अन्य लड़की पर चला जाता है और वह मुड़कर उसे ही देखने लगता है। इतने में महिला उस शख्स को अपना पति समझ लेती है और उसकी इस हरकत से नाराज होकर उसे मारना शुरू कर देती है। मार खाता शख्स जब महिला की ओर देखता है और महिला उसे देखती है तो दोनों हैरान रह जाते हैं, क्योंकि महिला जिस शख्स का मार रही थी वह उसका पति नहीं था और उसका पति महिला के पीछे हो गया था। ऐसे में पति अपनी पत्नी की गलती के लिए उस शख्स से माफी मांगता है और उसे जाने को कहता है। इधर, महिला भी अपनी हरकत पर शर्मिंदा हो जाती है।

शख्स का फ्री में ही हो गया इलाज

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @ShoneeKapoor नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब तीन हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई तरह की लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - शख्स अब कभी भी किसी पराई स्त्री पर नजर नहीं डालेगा। दूसरे ने लिखा - इस आदमी को शादी से पहले ही फ्री ट्रायल मिल गया। तीसरे ने लिखा - इसका तो फ्री में ही इलाज हो गया। ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए हैं।

ये भी पढ़ें:

कहां से आते हैं ये लोग? गिरफ्तारी के बाद भी युवक को सूझ रही थी मस्ती, पुलिस वालों के साथ मौज लेते हुए बनाया Video

बुलेट को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, लोगों ने मिलकर उठाया, हादसे का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।