आज के समय आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल न करते हो। और जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है उनमें से बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव न मिले। अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ समय जरूर ही बिताते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका मनोरंजन जरूर कर देगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।
Related Stories
महिला ने दिया गजब का जवाब
सड़क पर अपनी स्कूटी से जाती एक लड़की को नजर आता है कि एक महिला जो बाइक पर बैठकर किसी के साथ जा रही है, उसका पल्लू नीचे लटक रहा है। यह देखने के बाद वो उसे सचेत करने के लिए टोकती है और कहती है, 'भाभी जी पल्लू-पल्लू।' यह सुनकर महिला को अपना पल्लू संभालना था लेकिन वो कुछ और समझ बैठी और कहती है, '1500 का है 1500।' महिला का यही जवाब वीडियो के वायरल होने का कारण बना और खूब वायरल हो रहा है। मगर वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी तो बस अपनी पूरी जिंदगी कीमत बताने का इंतजार कर रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बताने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा- आंटी जी छा गई। तीसरे यूजर ने लिखा- औरतों का काम। चौथे यूजर ने लिखा- अभी क्या करूं मैं? एक अन्य यूजर ने लिखा- लिया है तो बताएंगे नहीं। एक और यूजर ने लिखा- पता कैसे चलेगा बिना बताए।
ये भी पढ़ें-
चचा तो बड़े टैलेंटेड निकले, उनका टैलेंट देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video
शख्स का गला पकड़कर दिन दहाड़े की लूटपाट, Video हुआ वायरल तो दिल्ली पुलिस ने की यह कार्रवाई